खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में अज्ञात आराेपी युवक ने एटीएम में घुसकर एटीएम धारक के पीछे खड़े होकर पहले उनकी जानकारी जुटाई फिर उनके जाने के बाद दूसरों के अकाउंट से पैसे निकाल लिए। इस धाेखाधड़ी के आराेपी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि युवक ने एटीएम धारक के पीछे खड़ा है। आराेपी युवक ने अलग-अलग किश्तों में 27,500 रुपए निकाले हैं।
पीड़ित सद्दाम खान ने 15 सितंबर को कांकेर पुलिस थाना और एसबीआई शाखा को इस धोखाधड़ी की सूचना दी। पुलिसथाना कांकेर और चारामा में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक अज्ञात आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 11 सितंबर को हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अज्ञात युवक एटीएम धारक के पीछे खड़ा होकर उनसे संबंधित जानकारी जुटा रहा था । बाद में उसने स्वयं चालाकी से भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 27,500 रुपए निकाल लिए। लगभग 5 मिनट के इस वीडियो में वह दो से तीन लोगों के पास घूमकर जानकारी लेते हुए दिखाई दे रहा है। चारामा के रहने वाले शिकायतकर्ता सद्दाम खान ने बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक, चारामा ब्रांच के खाता क्रमांक *******6640 से 11 सितंबर को कुल 27,500 रुपए निकाले गए। यह राशि दोपहर 3:53 से 4 बजे के बीच तीन बार में 9,000 रुपए और एक बार में 500 रुपए के रूप में निकाली गई।
Trending
- रावाभाठा में बम बनाने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब सक्रिय, मानसून की दस्तक जल्द; रायपुर सहित कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट
- केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: ग्रामीण विकास योजनाओं की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
- बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की मैराथन बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी रणनीतियों पर करेंगे मंथन
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान


