खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के एलमागुंडा का इलाका दुर्गम और नक्सल प्रभावित है। कभी जंगलों में भटककर नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने वाला एलमागुंडा निवासी सोड़ी हुंगा आज अपने नए पक्के घर में सुरक्षित जीवन जी रहा है। कठिन चुनौतियों और सीमित सुविधाओं के बावजूद परिवार की मदद से उन्होंने अपने आशियाने का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पूरा कर दिखाया है। आत्मसमर्पित नक्सली का पक्का मकान न सिर्फ पुनर्वास की सफलता की कहानी है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सरकार की योजनाएं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में कारगर साबित हो रही हैं।
सोड़ी हुंगा का कहना है पहले मैं नक्सली गतिविधियों में शामिल था, जहां हर पल जान का खतरा था। लेकिन आज मेरे परिवार के पास सुरक्षित घर है। यह नया जीवन है, नया विश्वास है। उन्हाेने कहा कि नक्सली जीवन में असुरक्षा और मौत का साया हमेशा साथ रहा। लेकिन आत्मसमर्पण के बाद शासन की पुनर्वास योजनाओं का लाभ पाकर उन्हें ₹1,20,000 की सहायता से पक्का मकान मिल गया है।
Trending
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ
- रावाभाठा में बम बनाने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब सक्रिय, मानसून की दस्तक जल्द; रायपुर सहित कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट
- केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: ग्रामीण विकास योजनाओं की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
- बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की मैराथन बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी रणनीतियों पर करेंगे मंथन
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर


