Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। भारतीय डाक विभाग, अपने विशाल नेटवर्क एवं विश्व के कई देशों में अपनी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए विभाग समय-समय पर अपने सेवाओं को अद्यतन करते रहता है ताकि समय के साथ आम जनों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सके। इसी तारतम्य में डाक विभाग द्वारा आम जनों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्पीड पोस्ट सेवा के दरों में बदलाव किया गया है जो 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे जिसके तहत 50 ग्राम वजन के किसी डाक को भारत के किसी भी कोने में पोस्टेज दर मात्र 47…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वार्षिक रिपोर्ट 2023 आ गई है। इसमें छत्तीसगढ़ का देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से दो मामलों में टॉप फाइव की सूची में शामिल है। आकस्मिक मृत्यु दर के मामले में तीसरे स्थान पर, तो वहीं आत्महत्या दर के मामले में चौथे स्थान पर रहा। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार, देश के 28 राज्यों में आकस्मिक मृत्यु दर सबसे अधिक महाराष्ट्र (55।1) में दर्ज की गई, उसके बाद हरियाणा (53.7) और छत्तीसगढ़ (52.9) का स्थान रहा, जबकि राष्ट्रीय औसत 31.9 है। बात करें केंद्र शासित प्रदेश की तो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिरनपुर मामले की जांच के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इस पर कांग्रेस की आई टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कम से कम सीबीआई पर तो कांग्रेस का विश्वास बढ़ा है। पांच सालों तक सीबीआई को बैन कर रखा था। गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चार्जशीट पर कहा कि सीबीआई ने एक बिंदु पर ही जांच की। जो गांव वालों के तर्क बिंदु है, उस पर सीबीआई की जांच नहीं हुई है। वहीं तोमर बंधु सहित कई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की है. इसमें गौ-वंश की तस्करी और मौत के मामलों को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार पर निशाना साधेगी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के दौरान अब तक 5 लाख से अधिक गौ-वंश की तस्करी और मौत हुई हैं। इस मुद्दे पर होने वाली पत्रकारवार्ता में स्थानीय विधायक, वरिष्ठ नेता और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल रहेंगे। पार्टी ने इस संबंध में पत्र जारी कर राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम कृषि मंडपम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविधयालय (IGKV) में आयोजित है, जिसमें सीएम दोपहर 12.30 बजे शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसी दौरान वे राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा भी कर सकते हैं। शाम 5.55 बजे सीएम मंत्रालय से अपने निवास वापस लौटेंगे।
KWNS – रायपुर । सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री टंकराम वर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी,…
*बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास* *बालोद जिला बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, सूरजपुर की 75 पंचायतें भी हुईं शामिल* KWNS – रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य का बालोद जिला पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा सकता है। बालोद जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों और 09 नगरीय निकायों को विधिवत प्रमाण पत्र जारी कर दिया…
*छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया अध्याय: नवा रायपुर में देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय आज से शुरू* *मुफ्त वाई-फाई, डिजिटल डिस्प्ले, हेल्पडेस्क और कैशलेस भुगतान जैसी बड़ी क्रांतियों से बदलेगा रजिस्ट्री का अनुभव* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर, नवा रायपुर के अटल नगर में देश के पहले अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में अश्वनी शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि 30 सितंबर को नवरात्र के महाअष्टमी हवन-पूजन के बाद अर्धरात्री में 12 बजे होने वाली निशा जात्रा रस्म विशुध्द रूप से तांत्रिक पूजा में देवी-देवताओं के गणों के लिए बलि देने की रात होती है। निशा जात्रा रस्म में जगदलपुर स्थित अनुपमा चौक में स्थित मां खमेश्वरी के निशा जात्रा मंदिर में 11 बकरों की बलि दी जायेगी । सिरहासार के सामने स्थित मावली मंदिर से इस रात को 12 गांवों के राऊत जाति के लोग देवी-देवताओं के गणों के लिए भोग तैयार करते हैं,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, इन्द्र कुमार साहू, अनुज शर्मा तथा महापौर…

