खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। भारतीय डाक विभाग, अपने विशाल नेटवर्क एवं विश्व के कई देशों में अपनी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए विभाग समय-समय पर अपने सेवाओं को अद्यतन करते रहता है ताकि समय के साथ आम जनों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सके। इसी तारतम्य में डाक विभाग द्वारा आम जनों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्पीड पोस्ट सेवा के दरों में बदलाव किया गया है जो 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे जिसके तहत 50 ग्राम वजन के किसी डाक को भारत के किसी भी कोने में पोस्टेज दर मात्र 47 रूपये (बेस चार्ज)+लागू जीएसटी दर के अनुसार भेजा जा सकेगा।
01 अक्टूबर से स्पीड पोस्ट आर्टिकल जिसमें आर्टिकल को पता आधारित वितरण प्रणाली के तहत वितरित किया जाता है का यदि कोई व्यक्ति चाहे तो आर्टिकल को किसी व्यक्ति विशेष को वितरण के लिए रजिस्टे्रशन भी किया जा सकेगा एवं इसका रजिस्ट्री शुल्क 5 रूपये + लागू जीएसटी दर के अनुसार रहेगा।
इसके अलावा डाक विभाग 1 अक्टूबर से ओटीपी आधारित वितरण प्रणाली प्रारंभ कर रहा है जिसके लिए 5 रूपये +जीएसटी अतिरिक्त का भुगतान कर कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है। जनसामान्य से निवेदन है कि वे स्पीड पोस्ट सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठावें एवं स्पीड पोस्ट करवाते समय पूर्ण पता पिनकोड सहित स्पष्ट व साफ अक्षरों में लिखें ताकि इसका शीघ्र निपटारा किया जा सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


