Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई
- अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा
- कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में जनसेवा का महाअभियान, विमला बाई के सपनों को मिले ‘पक्के’ पंख
- मुचाकी देवे की मुस्कान ने बयां की बदलाव की कहानी, तत्काल मिला राशन कार्ड
- विशेष लेख : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव
- विग्रह से विश्वास” की ओर एक मजबूत कदम के तहत हमर फिट सुकमा जुम्बा अभियान
- बस्तर का बदलता चेहरा: अभावों को मात देकर चंद्रेश पात्र बने डॉक्टर, मंत्री केदार कश्यप ने कहा- “शिक्षा से संवर रहा है वनांचल”
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद फरार आरोपी को दरिमा पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि नशा और क्षणिक आवेश रिश्तों को तबाह करने का सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव निवासी इंदर राम और उसकी पत्नी सवीना के बीच 1 और 2 अप्रैल की दरमियानी रात किसी बात को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के बाद कोरबा से स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने नक्सली रामा इचा को गिरफ्तार किया है। वह कोयला खदान में काम करता है और कई मजदूर संगठनों से जुड़ा हुआ है। नक्सली रामा का कनेक्शन चंगोराभाठा में पकड़े गए जग्गू कुरसम उर्फ रमेश और उनकी पत्नी कमला कुरसम से है। जग्गू और उसके संपर्क में रहने वाले लोग लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे। तीन माह से अधिक समय तक वे किसी एक जगह नहीं रहते थे। काम छोड़कर वे वापस बस्तर चले जाते और वहां से आकर नया ठिकाना ढूंढते थे। उसने कई बड़े नक्सलियों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी से फर्नीचर बनाए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में फर्निचर और सागौन लकड़ी बरामद हुआ है। फिलहाल दल्लीराजहरा वन परीक्षेत्र की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम भैसबोड़ निवासी विकास देवांगन पिता देवनाथ देवांगन अवैध रूप से सागौन की लकड़ी रखकर आलीशान फर्नीचर और अन्य सामान का निर्माण कर रहा था। वह घोठिया गांव में अवैध तरीके से लकड़ी जमा कर फर्नीचर बना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जीएसटी में बदलाव को लेकर भाजपा का लगातार प्रदेश में अभियान चल रहा है। इस कड़ी में राजधानी रायपुर में मेडिकल कॉलेज के सभागार में एक सम्मेलन का आयोजन रविवार को दोपहर तीन बजे किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी करेंगे। विषय वक्ता किशोर बरड़िया रहेंगे। प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय भी कार्यक्रम में रहेंगे। रायपुर में रविवार को होने वाले संभागीय सम्मेलन में अति विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 1 बजे मुख्यमंत्री निवास से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीडीयू से बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 3:30 बजे मेडिकल कॉलेज के सभागार में जीएसटी 2.0 रिफॉर्म कार्यकम में शामिल होंगे।
प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए आईटी एवं एआई आवश्यक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की पहल पर मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आईटी एवं एआई की नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण देकर प्रशासनिक कार्यों की गति और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, विशिष्ट अतिथि सुशासन एवं अभिसरण विभाग तथा मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत थे, जबकि अध्यक्षता ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर…
मुख्यमंत्री ने सरस्वती महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण: प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विद्या भारती संस्था भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र गौरव निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। मुख्यमंत्री साय आज बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नव-निर्मित सरस्वती महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करने पहुँचे। इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 जिलों के सरस्वती स्कूलों से चयनित 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 320 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं लगभग 200 किलो महुआ लाहन बरामद किया। बरामद महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध मदिरा को जब्त कर लिया गया है। आबकारी टीम ने वृत्त राजिम अंतर्गत ग्राम बरेठिनकोना के जंगल क्षेत्र में दबिश दी, जहां अवैध मदिरा छिपाकर रखी गई थी। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित अधिनियम 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में…
छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूर किए 50 करोड़ मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री साव ने भारत सरकार को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की विशेष पहल पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य के नगरीय निकायों में आदर्श सुविधा केंद्र खोलने के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। पहले चरण में सभी 14 नगर निगमों और सभी 55 नगर पालिकाओं में ये केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। ये सुविधा केंद्र नागरिकों को विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र और लाइसेंस प्राप्त करने तथा पंजीयन व शिकायत…
जिंदल स्टील को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (NCVET) द्वारा अवार्डिंग बॉडी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। जिंदल स्टील यह मान्यता प्राप्त करने वाली भारत की पहली विविधीकृत बड़ी कंपनी तथा पहली एकीकृत इस्पात निर्माता कंपनी है। यह मान्यता जेएसपी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत उद्योग-उन्मुख स्किलिंग कार्यक्रम तैयार करने और लागू करने की शक्ति प्रदान करती है। इसमें डीकार्बोनाइजेशन, सर्कुलर इकॉनमी और उन्नत तकनीकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। KWNS – रायपुर। जिंदल स्टील ने देश की…

