खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी से फर्नीचर बनाए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में फर्निचर और सागौन लकड़ी बरामद हुआ है। फिलहाल दल्लीराजहरा वन परीक्षेत्र की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम भैसबोड़ निवासी विकास देवांगन पिता देवनाथ देवांगन अवैध रूप से सागौन की लकड़ी रखकर आलीशान फर्नीचर और अन्य सामान का निर्माण कर रहा था। वह घोठिया गांव में अवैध तरीके से लकड़ी जमा कर फर्नीचर बना रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर दल्लीराजहरा वन विभाग और उड़न दस्ता टीम ने सर्च वारंट के आधार पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सागौन की लकड़ियां और फर्नीचर जप्त किए गए।
कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने बड़ी मात्रा में सामान जप्त किया। इसमें 36 नग सागौन चिरान, 8 नग सागौन लठ्ठा, 1 नग बीजा लठ्ठा, एक नग डायनिंग टेबल सेट, 1 नग सागौन चौखट, 2 नग सागौन सोफा, 1 नग सागौन दिवान और 2 नग सागौन दरवाजे शामिल हैं। कुल 2.233 घन मीटर सागौन लकड़ी के साथ फर्नीचर निर्माण में उपयोग हो रही सभी मशीनें भी जब्त कर ली गईं।
दल्लीराजहरा रेंजर सन्तोष ठाकुर ने बताया कि जप्त की गई लड़की और समान की कीमत लगभग 2 लाख के करीब की है। जांच जारी है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


