खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 320 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं लगभग 200 किलो महुआ लाहन बरामद किया। बरामद महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध मदिरा को जब्त कर लिया गया है।
आबकारी टीम ने वृत्त राजिम अंतर्गत ग्राम बरेठिनकोना के जंगल क्षेत्र में दबिश दी, जहां अवैध मदिरा छिपाकर रखी गई थी। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित अधिनियम 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नागेशराज श्रीवास्तव, श्री रजतचंद ठाकुर, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, महिला नगर सैनिक सुश्री कामिनी सोनी तथा वाहन चालक कुलेश्वर निषाद का योगदान रहा।
Trending
- रावाभाठा में बम बनाने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब सक्रिय, मानसून की दस्तक जल्द; रायपुर सहित कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट
- केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: ग्रामीण विकास योजनाओं की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
- बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की मैराथन बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी रणनीतियों पर करेंगे मंथन
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान


