Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “मेक-इन-सिलिकॉन” पोस्टर और वेबसाइट का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है। ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पोटानार में आज शुक्रवार काे पंचायत भवन में राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार विषय पर एक विशेष लोक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई,अन्नप्राशन एवं पोषण आहार स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधानसभा के विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी,जनपद अध्यक्ष तोकापाल रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री पद्मिनी कश्यप,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1106.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1530.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 514.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1010.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 893.2 मि.मी., गरियाबंद में 1048.3 मि.मी., महासमुंद में 897.3 मि.मी. और धमतरी में 1030.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1116.1 मि.मी.,…
कोरकोमा गांव के विद्यार्थियों की पढ़ाई हुई बेहतर खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले के वनांचल ग्राम कोरकोमा के मिडिल स्कूल में आसपास के अनेक गांव के विद्यार्थी इसी उम्मीद से पढ़ाई करने स्कूल आते हैं कि स्कूल में पढ़ लिखकर वे भी हिन्दी सीखेंगे, अंगेजी सीखेंगे, गणित का सवाल हल करना जानेंगे और यहां से आगे पढ़कर हाई स्कूल, हायर सकेण्डरी फिर कॉलेज की पढ़ाई करेंगे। बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता की उम्मीदों से जुड़े इस स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को किताबें, भोजन तो मुफ्त में मिल जाती है, लेकिन पिछले कई साल से वे भी महसूस करते…
दिव्यांग बच्चों के संरक्षण और बालिकाओं की सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर के एक होटल में “दिव्यांग बच्चों के संरक्षण, बालिकाओं की सुरक्षा तथा बच्चों के सर्वाेत्तम हित के लिए पुर्नस्थापनात्मक व्यवहार” विषय पर राज्य स्तरीय बहु-हितधारक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “बच्चों की देखरेख और संरक्षण राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उपचार से बेहतर है रोकथाम।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
जेल प्रशासन ने पूजा व फलाहारी की विशेष व्यवस्था की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। जेल परिसर में मूर्तिकार बंदियों द्वारा मिट्टी से माँ दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाएं तैयार की गईं है। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। माँ दुर्गा की उपासना के लिए रायपुर जेल के 802 बंदियों ने व्रत भी रखा है। इनमें महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने तीन…
फरसाबहार ने उन्नत तकनीकी से खेती खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। परंपरागत विधि की अपेक्षा उन्नत तकनीकी से गेहूं की फसल से किसानों को अधिक लाभ हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप में कृषि विभाग और उद्यान विभाग के द्वारा कृषकों को उन्नत तकनीकी से खेती करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के साथ ही तकनीकी मार्गदर्शन देकर खेती कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में विशेष पहल किया जा रहा है। फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम बोखी के 60 वर्षीय कृषक गणेश राम…
श्रद्धालुओं के बस को डोंगरगढ़ दर्शन के लिए किया रवाना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायपुर स्थित ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आमजन ने मंत्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्री चौधरी ने नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस पहल…
महापल्ली के गुरूशंकर का बिजली बिल का बोझ हुआ खत्म खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली निवासी गुरुशंकर के घर को सूरज की रोशनी से रोशन कर दिया है। कभी हर महीने बिजली बिल चुकाना उनके लिए चिंता का विषय था, लेकिन अब वही बिजली बिल बचत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया है। मई में जब उनके घर पर सोलर सिस्टम नहीं लगा था, तब 471 यूनिट की खपत पर 1,570 रुपए का बिल आया था। सीमित आय वाले परिवार के लिए यह राशि एक बड़ा बोझ थी। लेकिन जून…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कवर्धा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक कवर्धा के ही रहने वाले आदतन अपराधी हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे। पूरा मामला 24 सितंबर रात का है, अपने परिचित के घर ठहरी पीड़िता रात करीबन दो बजे किसी विवाद के बाद घर से निकलकर बस स्टैंड की ओर चली गई। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके (अटल आवास…

