Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित
- पखांजूर में बंगाली समन्वय समिति का विरोध प्रदर्शन 24 अप्रैल को
- ₹40 करोड़ का ‘टेक्निकल टावर’ लेगा आकार, कृष्ण कुंज के पेड़ों को नहीं पहुंचेगी आंच
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर विवाद के बीच अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने आदेश में कहा कि किसी व्यक्ति को अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित करने का अधिकार है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रार्थना सभा के लिए पहले से परमिशन लेना जरूरी नहीं है। सिंगल बेंच ने इस आदेश में पुलिस की ओर से जारी नोटिस को रद्द कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी याचिकाकर्ताओं को प्रार्थना सभा रोकने के लिए बार-बार नोटिस दे रहे थे। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को अनावश्यक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सेवानिवृत्त लेखापाल की हत्या मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक के सगे भाई और परिजन ही निकले, जिन्होंने करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए सुनियोजित साजिश रचते हुए सुपारी देकर अपहरण के बाद अपने ही भाई की हत्या करा दी। इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल थाना लालपुर क्षेत्र से लापता हुए सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर सिंह राजपूत की तलाश के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और “त्रिनयन एप” की मदद से संदिग्ध वाहन की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है। बस्तर जो वर्षों तक भय और हिंसा के साए में रहा, अब पूरी तरह नक्सल मुक्त होकर शांति, विकास और विश्वास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। डॉ. रमन सिंह ने विश्वास जताया कि अब बस्तर की धरती पर फिर से खुशियों की बहार लौटेगी। विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंड करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में की गई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसकी पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है। जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के पास पहुंचे और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है। सरकार द्वारा निर्धारित नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कुंवरगढ़ का गौरवशाली इतिहास अब पन्नों से निकलकर धरातल पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा की विशेष पहल पर यहां पहली बार ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसका शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास है, बल्कि कुंवरगढ़ के विकास के लिए एक ‘स्वर्णिम अध्याय’ की शुरुआत भी है। तीन दिवसीय इस महापर्व में छत्तीसगढ़ की माटी के लगभग 15 सुप्रसिद्ध और दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव के दौरान लोक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे दीनदयाल उपाध्याय चौक में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 375 नई एम्बुलेंस का शुभारंभ करेंगे। यह पहल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी। शाम 5:40 बजे धरसींवा में नए तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, जिससे स्थानीय प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री कुंवरगढ़ में आयोजित महोत्सव में भाग लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रात 9 बजे रायपुर लौटकर महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की पुण्यतिथि (31 मार्च) पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता को समृद्ध करने में उनका योगदान अमूल्य है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. मधुकर खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने का कार्य किया। उनकी लेखनी न केवल सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही, बल्कि जनचेतना को प्रखर बनाने का माध्यम भी बनी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेर का समर्पण और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा, करुणा और अपरिग्रह के सिद्धांत आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और संतुलन स्थापित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें आत्मसंयम, त्याग और सह-अस्तित्व की भावना के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उनका संदेश केवल किसी एक वर्ग के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले उत्साह और रोमांच से भरपूर रहे।पहले सेमीफाइनल मैच में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 8-1 के बड़े अंतर से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः ओडिशा ने 5-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेलो इंडिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK), जो वर्तमान में श्याम प्लाजा, यूनिट-5, दूसरी मंजिल, पुराने बस स्टैंड के सामने, पंडरी, रायपुर (पिन: 492003) में स्थित है, को नए पते पर स्थानांतरित किया जा रहा है। नया पासपोर्ट सेवा केंद्र अब वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर (पिन: 492001), छत्तीसगढ़ में संचालित होगा। नया पासपोर्ट सेवा केंद्र 06 अप्रैल 2026 से कार्य करना प्रारंभ करेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रायपुर ने बताया कि वे सभी आवेदक जिन्होंने 06 अप्रैल 2026 या उसके बाद की तिथि के लिए पासपोर्ट…

