Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार, विस्फोटक सहित एक करोड़ नगद बरामद
- पीएम सूर्यघर योजना: राहूद के जयलाल वर्मा बने मिसाल, ₹1.08 लाख की सब्सिडी के साथ बिजली बिल से मिली ‘आजादी’
- छत्तीसगढ़ में अब ‘सिस्टर’ नहीं ‘ऑफिसर’ कहलाएंगी नर्सें
- चंपारण्य धाम– छत्तीसगढ़ का वह पावन आंगन, जहाँ प्रकटे थे पुष्टिमार्ग के प्रणेता महाप्रभु वल्लभाचार्य
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
Author: Khabar World
ग्राम दौजरी के रितेश चंद्रवंशी के घर की छत पर लगा सोलर पैनल बिजली बिल से राहत, हो रही अतिरिक्त आय खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कबीरधाम। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना ने कबीरधाम जिले के दौजरी गाँव में एक नई क्रांति ला दी है। यह योजना अब केवल शहरी नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रही है। गाँव-गाँव में लोग अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर न केवल बिजली बिल से राहत पा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के अभियान में अपनी भूमिका अदा कर रहे है। इस परिवर्तन की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। दीपावली के त्योहार से पहले छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह राजनांदगांव जिले के एक प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी जसराज शांतिलाल बैद (मोहनी ज्वेलर्स) के ठिकानों पर छापा मारा गया। कार्रवाई के मुख्य बिंदु कुल गाड़ियाँ: अधिकारियों की टीम चार गाड़ियों में राजनांदगांव पहुँची थी। दबिश के स्थान: कारोबारी के नंदई चौक स्थित मकान और गुड़ाखू लाइन स्थित दुकान (मोहनी ज्वेलर्स) में एक साथ छापेमारी की गई। समय: कार्रवाई शुक्रवार सुबह शुरू हुई। जांच में शामिल एजेंसियां: EOW और ACB की संयुक्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमनेर गांव से एक सनसनी फ़ैलाने वाली खबर आयी है। गांव के एक नाले से अज्ञात युवक की लाश बरामद की गई। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच के आधार पर पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानते हुए हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार शव जिस हालत में मिला और आसपास के हालात को देखकर लगता है कि युवक की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 1202.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1621.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 549.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1153.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 995.0 मि.मी., गरियाबंद में 1216.1 मि.मी., महासमुंद में 1048.0 मि.मी. और धमतरी में 1146.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1200.8 मि.मी., मुंगेली में 1171.3…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार सुबह आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बाबू मनोज तोंडेकर ने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपी के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही बाबू ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यानी शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हो रही है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा यह माना जा रहा है कि गाय को छत्तीसगढ़ की ‘राजमाता’ घोषित करने पर फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय इस दिशा में कदम बढ़ाने के संकेत पहले ही दे चुके हैं।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के वैवाहिक रिश्ते की डोर को और भी मजबूत बनाता है। इस साल 2025 में करवा चौथ का व्रत-पूजन शुक्रवार 10 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं रात्रि में चंद्रदोय का समय 8 बजकर 13 मिनट (Karwa Chauth Moonrise Time) रहेगा। करवा चौथ पर महिला व्रत रखने के साथ ही कई नियमों का पालन भी करती हैं, जिससे कि जाने-अनजाने में भी कोई भूल न हो और व्रत अच्छी तरह…
नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फ़िल्में मौजूद हैं। हालांकि इन सभी फिल्मों के बीच ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर 1’ दहाड़ रही है और धुआंधार नोट छाप रही है। इस पीरियड ड्रामा के साथ रिलीज हुई वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 8 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ती नजर आ रही है। वहीं कुछ हफ्तों पुरानी जॉली एलएलबी 3 और ओजी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए अब संघर्ष कर रही है। चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवारो कितना कलेक्शन किया है? कंतारा चैप्टर 1 ने दूसरे…
नई दिल्ली। करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सूर्योदय से चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती है। यानी इस समय में न तो पानी पीती है और न ही कुछ खाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूरा दिन बिना पानी और खाना खाएं रहने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि दिनभर बिना पानी-खाने के करवाचौथ का व्रत रखती हैं तो शरीर पर इसका क्या-क्या असर होता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। नाबालिग से देह व्यापार करवाने वाले 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके द्वारा नाबालिग को बंधक बनाकर जबरदस्ती देह व्यापार करा रहे थे। नाबालिग को उरला स्थित मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। पीड़िता MP के अनूपपुर जिले की रहने वाली है। जिसकी मुलाकात कटनी रेलवे स्टेशन में हुई थी। इसे नौकरी दिलाने के नाम पर दुर्ग लाए थे। मोहन नगर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना मोहन नगर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) की रहने…

