Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर पुलिस ने विभिन्न जिलों से ट्रैक्टर-ट्रॉली, मिक्सर मशीन और बाइक चोरी करने वाले अंतर जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों 1. निरंजन बंजारे निवासी चवेला भानुप्रतापपुर, 2.लोकेश जैन निवासी घोटिया भानुप्रतापपुर, 3. टाकेश भारती उर्फ अरुण भानुप्रतापपुर एवं 4. हिदेश सोनवानी निवासी पईकभाटा, सिहावा धमतरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कांकेर, बालोद, मोहला-मानपुर और कोंडागांव जिलों में चोरी के 6 से अधिक मामलों में भानुप्रतापपुर: अपराध क्रमांक 65/2025 व 120/2024, कोतवाली बालोद: अपराध क्रमांक 112/2025, खडगांव (मोहला-मानपुर): अपराध क्रमांक 51/2024, डौंडी (बालोद): अपराध क्रमांक 45/2025,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही तथा 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर, सरगुजा, जशपुर जैसे जगहों पर स्कूलों की कमी होगी, सरकार झूठ बोल रही कि स्कूल बंद नहीं होंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में दावा किया था राज्य में 58000 शिक्षकों के पद खाली है। विधानसभा में घोषणा किया 35000 पद भरे जायेंगे, इस वर्ष बजट में भी 20000 शिक्षकों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जानवरों के मांस और हड्डियों की अवैध तस्करी के मामलों पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इस तरह की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पशु के तस्करी की जानकारी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने पशु के मांस-हड्डी की तस्करी को लेकर कहा कि जो भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में वे बिलासपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मंत्री ओपी चौधरी आज जन्मदिन पर बनोरा अघोर गुरु पीठ आश्रम पहुंचे है। X पोस्ट में मंत्री ओपी चौधरी ने लिखा, आज जन्मदिन के अवसर पर रायगढ़ स्थित बनोरा अघोर गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की, साथ ही, बाबा प्रियदर्शी रामजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। जानिए ओपी चौधरी के बारे में ओपी चौधरी पूर्व आईएएस रह चुके हैं। ओपी चौधरी जन्म 2 जून 1981 को हुआ। वे रायगढ़ जिले की खरसिया ब्लॉक के ग्राम बायंग के रहने वाले है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने ऐसी साजिश रची कि उसने अपने पति की ही युवती से शादी करवा दी। उसने युवती को पति की प्रोफाइल भेज कर उसे टीचर बताया। युवती को रिश्ता पसंद आया और उसने युवक से शादी कर ली। साल भर तक युवती को कुछ समझ नहीं आया। जब सच्चाई सामने आई तो वह हैरान रह गई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के साथ ही पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला और उसके पति का षडयंत्र सामने आया,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। शहर के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कैंप-1 में रविवार देर रात गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। हालांकि, अभी तक गोली चलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका नवी पांडे और सीएसपी हरीश पाटिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोल इंडिया में 2 लाख से अधिक कर्मचारियों पर अब ड्रेस कोड लागू हो गया है। स्काई ब्लू शर्ट व नेवी कलर का पेंट पहन कर ही ऑफिस आ सकेंगे, इसी प्रकार महिला कर्मियों को मैरून साड़ी सूट विथ ब्लैक सलवार सूट या शर्ट पहनना होगा। आदेश की नाफरमानी पर न केवल एब्सेंट लगेगा, बल्कि उस दिन की सैलरी भी काट ली जाएगी, प्रबंधन बकायदा ड्रेस के लिए राशि भी देगा। यह निर्णय अपेक्स जेसीसी कमेटी की कोलकाता में हुई बैठक में लिया गया है। इस मीटिंग में प्रबंधन व मान्यता प्राप्त यूनियंस के मेंबर शामिल रहे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक व अंबेडकर अस्पताल चौक के बीच 8 साल से अधूरे स्काईवॉक (फुट ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य अब हफ्तेभर में शुरू हो जाएगा। स्काईवॉक के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए रायपुर की एजेंसी पीएसएए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को ठेका मिला है। कंपनी के साथ अनुबंध हो चुका है। कार्यदिश भी जारी कर दिया गया है। अधूरे स्काईवॉक पर 37.75 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक स्काईवॉक के उपयोगी हिस्से का निर्माण सबसे पहले किया जाएगा। इनमें शास्त्री चौक पर रोटरी का निर्माण भी शामिल हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में ही रहेंगे और विभिन्न निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुशासन तिहार के समापन के बाद अब वे सरकारी कार्यों पर फोकस करेंगे। संभावना है कि वे मुख्यमंत्री निवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं। शाम 4:30 बजे एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

