Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा- हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा रही है और इसके माध्यम से मिलावट व नकली वस्तुओं के कारोबार पर प्रभावी रोक लगी है। मुख्यमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मोस्ट वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा ने लगभग 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सल आत्मसमर्पण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, पूरे देश को मालूम है कि नक्सलवाद के साथ हमारे जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। लगातार सफलता भी मिल रही है। सीएम ने कहा, मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करना देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री का संकल्प है। पूरा भरोसा है कि उनका संकल्प जरूर पूरा होगा। जो छत्तीसगढ़ के विकास में अवरोध बना था वह समाप्त होगा। इससे छत्तीसगढ़ विशेषकर बस्तर में विकास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इतना ही नहीं सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 5 प्रेशर आईईडी भी बरामद किए गए।, जिन्हें बीडीएस की टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझ-बूझ से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। बरामद सामग्री से साफ जाहिर होता है कि नक्सली सुरक्षाबलों को गंभीर क्षति पहुंचाने की योजना बना रहे थे। हालांकि,…
उद्भव ‘: बच्चों की देखरेख और संरक्षण के लिए अभिनव पहल का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में आज रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह में “उद्भव” नामक अभिनव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2021 के अंतर्गत संस्थागत एवं गैर संस्थागत देखरेख के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित किया गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से संचालित इस योजना के अंतर्गत अब आम उपभोक्ता भी “ऊर्जा उत्पादक” बनते जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल स्थापना को किफायती और आकर्षक बना दिया है। महेंद्र कुमार साहू का प्रेरक उदाहरण ग्राम करमतरा निवासी महेंद्र कुमार साहू ने अपने मकान की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम की कुल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ऐसे ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं बाल विवाह मुक्त नगरीय निकाय घोषित किया जाना है, जहाँ पिछले दो वर्षों में बाल विवाह का कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ हो। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरिया के जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सभी 162 ग्राम पंचायतों एवं तीनों नगरीय निकायों से विगत दो वर्षों में बाल विवाह से संबंधित कोई प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ है। अतः इन सभी को बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाणपत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 1212.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1646.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1205.1 मि.मी., मुंगेली में 1183.0…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब 14 तथा 15 अक्टूबर को सक्ती तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री साहेब निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे सक्ती जिले के शिवरीनाराण पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे हसौद में जैतखाम का पूजा-अर्चना करेंगे। मंत्री साहेब कार्यक्रम पश्चात् अपरान्ह 3.10 बजे पीहरीद में शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिशाबंदियों तथा राहुल रेस्क्यू के परिजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल मौर्चे पर सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहां आज मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है और वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में नक्सली नेटवर्क का सक्रिय सदस्य माना जाता है। उस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू दादा ने सरकार के समक्ष हथियार समेत आत्मसमर्पण करने की बात कही। उसके बयान के बाद नक्सली संगठन में आपसी मतभेद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव राज्योत्सव स्थल पहुंचे है। उन्होंने X पोस्ट में बताया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में प्रवेश करने के गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ रजत जयंती वर्ष महोत्सव का आयोजन कर रही है। 1 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां अटल नगर, नवा रायपुर में जोरों पर चल रही है। कल अटल नगर के तूता स्थित राज्योत्सव स्थल पहुंचकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत विचार विमर्श कर जानकारियां ली।

