Author: Khabar World

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उत्सव पोस्टर का विमोचन, सफल आयोजन की दी शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 30 मई को आयोजित “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” के पोस्टर का विमोचन…

Read More

विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नई सचिव शंगीता आर. ने आज सवेरे नवा रायपुर में इंद्रावती भवन पहुंचकर विभागीय संचालनालय और सूडा (State Urban Development Authority) कार्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान सभी कार्यालयीन कक्षों में जाकर अधिकारियों-कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें कार्यस्थ्ल पर समयबध्द् उपस्थिति, प्रशासनिक कुशलता और तन्मयता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभागीय तथा सूडा के अधिकारियों से…

Read More

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर और नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर सहित कई बड़ी परियोजनाओं पर हुई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) की सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (PPPAC) ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। पीपीपी मॉडल के तहत विकसित होंगी ये प्रमुख परियोजनाएं बैठक में सार्वजनिक निजी…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में टॉपर्स से संवाद : संघर्ष, शिक्षा, स्वास्थ्य और सपनों पर हुई खुलकर चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स रायपुर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के साथ बेहद सहज और प्रेरणादायी संवाद करते हुए उनके सपनों, पढ़ाई की दिनचर्या, सफलता के अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री निवास का वातावरण इस दौरान उत्साह, प्रेरणा और आत्मीयता से भर उठा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को संबोधित…

Read More

संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। यह योजना विशेष रूप से दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों की महिलाओं के लिए संबल साबित हो रही है। सुकमा जिले के ग्राम पंचायत बंडा के आश्रित ग्राम उसकेवाया की निवासी हूंगी माड़वी इसका जीवंत उदाहरण हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच जीवनयापन कर रही हूंगी के लिए यह योजना किसी सहारे से कम नहीं है।…

Read More

अवधि भाषा में रचित प्राचीन ग्रंथ का डिजिटल संरक्षण पीढ़ियों से उपाध्याय परिवार ने सहेजकर रखी थी यह धरोहर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम” (राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान) के तहत छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यहाँ इतिहास, धर्म और साहित्य के संगम वाली रामचरितमानस की एक अत्यंत दुर्लभ पांडुलिपि प्राप्त हुई है। विशेषज्ञों ने इस प्राचीन ग्रंथ को ऐतिहासिक और भाषाई दृष्टि से अमूल्य बताया है। चार पीढ़ियों का समर्पण- धनौली के उपाध्याय परिवार की विरासत यह पांडुलिपि गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत धनौली निवासी श्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय…

Read More

मोदी की अपील के बाद भाजपाई, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी साइकिल से चले डीजल-पेट्रोल बचाये खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों से सोना नहीं खरीदने तथा पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्थितियों के सामने सरेंड कर रहे है तथा अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है। प्रधानमंत्री अपनी विफलता को देशभक्ति से जोड़कर जनता को बेवकूफ बना रहे है। यदि देश में पेट्रोलियम, डीजल का संकट है तो उसके पीछे मोदी सरकार की विफल नीतियां है। मोदी सरकार ने अपनी विदेश नीति को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने की तैयारी में बैठे दो आराेपियाें दीप सिंह उर्फ राजा (27 वर्ष) निवासी हाटकचोरा अनुकूल देव वार्ड और मोहित बघेल (23 वर्ष) निवासी अनुकूल देव वार्ड, जगदलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध नशीली कैप्सूल और नगद रकम बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे रिमांड़ पर रवान किया गया है। बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार ने विद्युत विभाग (CSEB) के कर्मचारियो एवं पेंशनरो के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश जारी किया है। वहीं राज्य सरकार के अन्य विभागों कर्मचारी एवं पेंशनर डी ए, डी आर से वंचित है। यह कर्मचारियों के साथ भेदभाव है। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं फेडरेशन के महासचिव चंद्रशेखर तिवारी, ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की राज्य सरकार ने बिजली विभाग के कर्मचारियो एवं पेंशनरों के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के समान देय तिथि 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी कर दिया है। वहीं राज्य के अन्य…

Read More

छत्तीसगढ़ जहां हर परंपरा में बसती है संस्कृति की आत्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज आधुनिकता और वैश्वीकरण के दौर में भी छत्तीसगढ़ अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजकर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार, सांस्कृतिक संस्थाएं और स्थानीय समुदाय लोककला, लोकनृत्य और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से प्रदेश की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान समाज की जीवंत चेतना है। यहां की लोक परंपराएं लोगों को प्रकृति…

Read More