Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभा को लेकर चर्चा की गई, जिसपर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ जल्द सख्त कानून आएगा, जो देश में सबसे सशक्त कानून होगा। चंगाई सभा बंद होना चाहिए, यह लोगों को भ्रमित करने के लिए होता है।
काली पूजा मां काली को समर्पित बेहद प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से यह पर्व कार्तिक माह में मनाया जाता है, जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से काली पूजा का पर्व अक्टूबर या नवंबर महीने में आता है। इस साल काली पूजा 20 अक्टूबर 2025, सोमवार के दिन है। काली पूजा, जिसे श्याम पूजा भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। यह त्योहार मां दुर्गा की उग्र रूप मां काली को समर्पित है, जो शक्ति, सुरक्षा और बुराई के विनाश का प्रतीक माना जाता है। काली पूजा का महत्व इस दिन मां काली…
नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का नतीजा 5वें दिन निकला। भारत को जीतने के लिए आखिरी दिन 58 रन और बनाने थे, जिसे एक घंटे के अंदर बना टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी। भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की थी। यशस्वी जायसवाल (175) और गिल (129) ने शतकीय पारी खेली थी। पहली पारी में कुलदीप यादव ने भारत के लिए 5 विकेट लिए। वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 पर…
नई दिल्ली। पान का इस्तेमाल अभीतक आपने जर्दा और सुपारी के साथ किया होगा। अलग-अलग तरीके से पान में चुना इत्यादि लगवाकर जरुर खाया होगा। हालांकि, आप जानते है कि पान को सिर्फ चुने और तंबाकू के साथ नहीं, बल्कि कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके सेवन के कई फायदे भी हैं। पान का इस्तेमाल चटनी बनाकर, काढ़ा बनाकर या घरेलू नुस्खें के तौर पर कर सकते हैं। आयुर्वेद में पान के पत्ते को औषिधि गुणों से भरपूर माना गया है। पहले इसका इस्तेमाल दवा के तौर पर भी किया जाता था। अभी तक आपने पान को चूने,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ग्राम पंचायत देवरी में इन दिनों बड़ा विवाद सामने आया है। यहां के सरपंच सावित्री साहू और सचिव गोविंद नांगरे पर ग्राम पंचायत के फंड में ₹6 लाख की गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। ये पूरा मामला धमधा जनपद क्षेत्र का है। इस मामले में पांच उपसरपंचों ने एकजुट होकर धमधा एसडीएम सोनल डेविड के कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पंचों का आरोप है कि सरपंच और सचिव ने बिना किसी ग्रामसभा प्रस्ताव या पंचायत की सहमति के सरकारी फंड को फर्जी तरीके से पास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर की मस्तूरी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी शादी की बात को छिपाया था और युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी, अकोला गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, युवती की तबियत खराब होने पर वह झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी। तब वहां झोलाछाप डॉक्टर ने सम्पर्क बढ़ाया और शादी का झांसा देकर 5 जनवरी 2024 को दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने कई बार युवती के साथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। CM साय ने डॉ रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 73वां जन्मदिन आज मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्टेट हाई स्कूल में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। डॉ. सिंह अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दो दिनों तक नगर प्रवास पर रहेंगे और अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दो दिवसीय कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक व वनमंडलाधिकारी कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्य सचिव विकास शील मंगलवार को सुबह दस बजे विभागीय सचिवों की एक उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। इस बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिवों को बुलाया गया है। बैठक के दौरान वाणिज्य व उद्योग विभाग के सचिव पीएम गति शक्ति, जेम पोर्टल से खरीदी के विषय पर प्रजेंटेशन देंगे। जनसंपर्क सचिव द्वारा मीडिया से इंगेजमेंट के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी है। इस घटना की जिम्मेदारी भाकपा (माओवादी) की माड़ेड़ एरिया कमेटी ने ली है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, घटना थाना इलमिडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंजाल कांकेर की है। भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम काफी समय से नक्सलियों के निशाने पर था। उन्होंने कई बार चेतावनी भी दी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब 4 से 5 नक्सली सादे वर्दी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 11 बजे विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

