खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ग्राम पंचायत देवरी में इन दिनों बड़ा विवाद सामने आया है। यहां के सरपंच सावित्री साहू और सचिव गोविंद नांगरे पर ग्राम पंचायत के फंड में ₹6 लाख की गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। ये पूरा मामला धमधा जनपद क्षेत्र का है।
इस मामले में पांच उपसरपंचों ने एकजुट होकर धमधा एसडीएम सोनल डेविड के कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पंचों का आरोप है कि सरपंच और सचिव ने बिना किसी ग्रामसभा प्रस्ताव या पंचायत की सहमति के सरकारी फंड को फर्जी तरीके से पास कर लिया और राशि का गलत उपयोग किया गया।
ग्रामीणों और उपसरपंच व पंचों का कहना है कि पंचायत में 15वीं वित्त आयोग और 14 वीं वित्त की राशि, जो गांव के विकास कार्यों जैसे सड़क, नाली, पानी और भवन निर्माण के लिए आती है, उसे निजी स्वार्थ में खर्च किया जा रहा है।
धमधा ब्लॉक में हाल के दिनों में कई पंचायतों में सरपंचों और सचिवों की मनमानी के मामले सामने आ चुके हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार का बढ़ता उदाहरण है।
इस पूरे मामले पर धमधा एसडीएम सोनल डेविड ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। जनपद सीईओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी
देवरी पंचायत में यह विवाद अब पूरे ब्लॉक में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए ताकि सरकारी योजनाओं की राशि सचमुच विकास कार्यों में खर्च हो सके।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


