Author: Khabar World

*मुख्यमंत्री  साय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित* KWNS –  रायपुर। राजभवन में आज दीपावली पर्व के अवसर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री डेका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने सभी अतिथियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती…

Read More

KWNS –  रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी। यह पर्व हमें बताता है कि जब समाज एकजुट…

Read More

KWNS – बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले लोगों पर कार्ऱवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है. दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. 20 अक्टूबर को हुई कार्रवाइयों में पुलिस ने 76,280 रुपये नकद, तीन कारें, 10 मोबाइल फोन, चार सेट ताश की गड्डियां और चार बोरी फट्टी जब्त की. थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में ये छापेमारी जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत की गई, जिससे क्षेत्र में जुआ माफिया में हड़कंप मच गया हैं । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम लमेर के संतोष कश्यप के फार्म हाउस पर…

Read More

KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दिवाली मिलन समारोह चैंबर कार्यालय में आयोजित किया गया चैंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी के नेतृत्व में पहला दिवाली मिलन मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों का हुजूम लगा एक दूसरे से सभी व्यापारी मिलते रहे और बधाई दी। चैंबर महामंत्री अजय भसीन ने बताया उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू साथ में राजीव अग्रवाल केदार गुप्ता बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर चैंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी प्रमोद दुबे कुलदीप जुनेजा बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ पार्षद अमर गिदवानी राजेश वासवानी जसप्रीत सलूजा राधाकृष्ण सुंदरानी चैंबर कोषाध्यक्ष…

Read More

KWNS –  पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।अब चुनाव आयोग ने कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी की प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने श्वेता सुमन को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी मानते हुए उनका नामांकन अमान्य करार दिया है। श्वेता सुमन ने मोहनिया सीट से नामांकन दाखिल किया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि श्वेता बिहार की मूल निवासी नहीं हैं। बीजेपी का आरोप था कि श्वेता उत्तर प्रदेश…

Read More

KWNS –   प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में एक ही दिन में हत्या की कई दर्दनाक वारदातें सामने आई हैं। रायपुर, रायगढ़, धमतरी, कवर्धा और सूरजपुर जिलों से कुल 7 हत्याओं की खबर आई है। कहीं दो सगे भाइयों ने युवक की जान ले ली, तो कहीं पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। कुछ मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कई की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ये सारे मामले रविवार-सोमवार के दरमियान की हैं। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी में 100 रु…

Read More

*बच्चों ने सुआ नृत्य की दी प्रस्तुति* KWNS –  मुंगेली। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक-संस्कृति का रंग सुवा कर्मा मुंगेली जिले निकटस्थ ग्राम पंचायत कोदवा बानी में बच्चों ने घर घर, जगह- जगह पहुंचकर शानदार प्रस्तुति में देखने को मिला। हिरमत बाई ध्रुव उनके टीम ने सुवा नृत्य की ऐसी मनमोहक झलक पेश की कि गांव उत्साह वातवरण में दिखाई दी। सभी बच्चों को भाजपा नेता अरविन्द सिंह राजपूत ने पुरस्कार प्रदान किया साथ में बच्चो के लिए चाकलेट सकर्स का वितरण किया। बच्चों की कदमों की लय, भाव और पारंपरिक अंदाज ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू…

Read More

KWNS –  तिरुवनन्तपुरम। केरल के दौरे पर पहुंची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के जिस हेलीपैड पर उनके हेलिकॉप्टर ने लैंड किया वो थोड़ा नीचे धंस गया। मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जिस हैलीपैड पर ये हादसा हुआ वो नया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरी समय में हेलिकॉप्टर उतारने के लिए स्टेडियम को चुना गया था और इसलिए मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया। पहले…

Read More

*आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश* KWNS –  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में लोगों से दीपावली पर्व के अवसर पर मुलाकात कर उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री को दीप पर्व की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गृह ग्राम बगिया पहुंचे थे। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके आवेदन भी लिये। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने…

Read More

*उच्च शिक्षा विभाग को कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति* KWNS –  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित 4 नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन महाविद्यालयों की स्थापना फरसाबहार (जिला-जशपुर), करडेगा (जिला-जशपुर), नगरनार (जिला-बस्तर) तथा किलेपाल (जिला-बस्तर) में की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस पहल से जशपुर एवं बस्तर जैसे जनजाति बहुल एवं भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब उनके इलाके में ही उच्च शिक्षा के अवसर…

Read More