*बच्चों ने सुआ नृत्य की दी प्रस्तुति*
KWNS – मुंगेली। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक-संस्कृति का रंग सुवा कर्मा मुंगेली जिले निकटस्थ ग्राम पंचायत कोदवा बानी में बच्चों ने घर घर, जगह- जगह पहुंचकर शानदार प्रस्तुति में देखने को मिला।
हिरमत बाई ध्रुव उनके टीम ने सुवा नृत्य की ऐसी मनमोहक झलक पेश की कि गांव उत्साह वातवरण में दिखाई दी।
सभी बच्चों को भाजपा नेता अरविन्द सिंह राजपूत ने पुरस्कार प्रदान किया साथ में बच्चो के लिए चाकलेट सकर्स का वितरण किया।
बच्चों की कदमों की लय, भाव और पारंपरिक अंदाज ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू का अहसास कराया।
यह प्रस्तुति सिर्फ एक नृत्य नहीं बल्कि हमारी लोक-परंपरा और धरोहर का जीवंत प्रतीक है।
गांव में लोंगो ने सुवा कर्मा की आनन्द लिया।
इस कार्यक्रम में खुशबू केशर, नीलू ध्रुव, किरण ध्रुव, सानिया ध्रुव, रिया ध्रुव, दुर्गा ध्रुव, जागेश्वरी ने प्रतिभा और परंपरा का अद्भुत संगम रहा।


