Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा का दिन स्नान, दान और पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी अवसर पर बुधवार की सुबह रायगढ़ जिले में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। केलो नदी के सभी प्रमुख घाटों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः काल ब्रह्ममुहूर्त से ही महिलाएं, पुरुष और वृद्धजन नदी तट पर पहुंचने लगे। ठंडी हवा और हल्की धुंध के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। स्नान के बाद भक्तों ने दीपदान कर भगवान विष्णु और भगवान शिव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में रेल हादसे में सक्ती की एक छात्रा प्रिया चंद्रा की मौत हो गई है। प्रिया चंद्रा बिलासपुर के GGU में पढ़ाई कर रही थी जो कि BSC फाइनल की छात्रा थी। प्रिया चंद्रा बहेराडीह की रहने वाली थी। बता दें कि बिलासपुर ट्रेन हादसे में कई लोग अभी भी लापता हैं। कई परिजन अस्पताल से लेकर मर्चुरी तक चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसी तरह अपनी मां को तलाशती एक बेटी सिम्स अस्पताल पहुंची है। प्रमिला वस्त्रकार 52 साल, जयराम नगर, अकलतरा से बिलासपुर आने के लिए लोकल मेमू ट्रेन से रवाना हुई थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित संथ लेक पहुंचकर सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे। दोपहर 12:35 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 1:10 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड राजनांदगांव पहुंचेंगे। दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करेंगे। वहीं 2:35 बजे वे स्टेट स्कूल ग्राउंड में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में भाग लेंगे। राजनांदगांव दौरे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे 5 दिवसीय राज्योत्सव का समापन आज होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी।राधाकृष्णन शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सुबह 10 बजे राजभवन से सेंध लेक जाएंगे। यहां आयोजित एयर शो में शामिल होंगे। दोपहर 12:35 को रायपुर एयरपोर्ट से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। जहां लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम शिरकत करेंगे। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से सीधे राज्योत्सव मैदान जाएंगे। इसके बाद राज्योत्सव 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के बोरिद गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दातून तोड़कर फेंकने की मामूली बात पर दो महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा इतनी हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला की जान चली गई। घटना की सूचना के बाद रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बोरिद गांव निवासी 52 वर्षीय राधाबाई बघेल और उसी गांव की 27 वर्षीय हेमा भारती के बीच दातून फेंकने को लेकर कहा-सुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राज्योत्सव में थाना प्रभारी का कॉलर पकड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि राज्योत्सव के जश्न के बीच कवर्धा में सोमवार देर रात रंग में भंग पड़ गया। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू और थाना प्रभारी योगेश कश्यप के बीच झूमाझटकी ने माहौल गर्मा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जनसंपर्क अधिकारी जगदलपुर द्वारा जारी जानकारी में बताया गया कि छत्तीसगढ़ ने अपने 25 वर्षों के विकास पथ पर सबसे बड़ी सफलता लघु वनोपजों के क्षेत्र में मिली है। संग्राहकों की आय को सुनिश्चित करने के लिए तेंदूपत्ता का मानक बोरा मूल्य जो वर्ष 2000 में मात्र 400 रुपए था, वह बढ़कर अब 5,500 रुपए हो गया है। इसके अलावा, लघु वनोपजों पर समर्थन मूल्य पर खरीद की संख्या 7 से बढ़कर अब 67 तक पहुंच गई है, जिससे वनवासियों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई है। इस पहल को वन धन विकास योजना के माध्यम से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में प्रभारी प्राचार्य सहित 13 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण में प्रभारी प्राचार्य सौखी लाल पंकज, व्याख्याता फनेन्द्र कुमार रॉय, रवि कुमार देवांगन, प्रमिला देवागंन, आशीष ठाकुर, अमरचंद बर्मन, संजय…
आमजनों की सुनी समस्याएं, मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम ग्राम भूमियापारा के दिव्यांग शिवनंदन और ग्राम बीजातराई के छोटेलाल ने ट्रायसायकल हेतु आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि दिव्यांग होने के कारण दैनिक दिनचर्या में समस्या होती है। कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल प्रदान किया। जनदर्शन में 100 से अधिक आवेदन प्राप्त…

