Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पंजीयन विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए, बाजार में बिकने वाले 100 रुपये के फिजिकल (कागजी) स्टांप पेपर पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह ऐतिहासिक कदम 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा। इस बदलाव का सीधा असर आम जनता और खासकर अर्जीनवीस (दस्तावेज लेखक) पर पड़ेगा, जो अब तक इन स्टांप पेपर्स की बिक्री और रिकॉर्ड को अपने निजी रजिस्टर (पंजी) में दर्ज करते थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर अंचल में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कांकेर जिले से नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी गई है। मौके पर टीम रवाना की गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है, दोनों ही इसी ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना को लेकर जानकारी दी कि पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ। मामले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा आज पखांजूर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे पहली बार परतापुर थाना के नक्सल प्रभावित महला गांव पहुंचेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन कार्यक्रम स्थल की तैयारियों में जुटा है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर ओलंपिक की आज से शुरुआत हो रही है। इस आयोजन में कुल 11 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन और हॉकी प्रमुख हैं। प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर से लेकर संभाग स्तर तक आयोजित की जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल अकादमी में सीधी भर्ती का अवसर मिलेगा। बस्तर ओलिंपिक का समापन 30 नवंबर को होगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर ग्राम मेड़ेसरा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम शाम 4 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Read More

KWNS –  भिलाई। भिलाई क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर दो स्पा सेंटर में छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई उन स्पा सेंटरों में हुई, जिनके खिलाफ कई दिनों से देह व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने पूरी योजना और पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, जुनवानी स्थित चौहान बिजनेस पार्क की तीसरी मंजिल पर संचालित ‘लोरेंज’ और ‘लीवेलनेस’ स्पा सेंटर में कई दिनों से अवैध देह व्यापार की खबरें सामने आ रही थीं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा।…

Read More

KWNS –  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री  साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है, और छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे तक…

Read More

KWNS –  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद करेगा। प्रत्येक…

Read More

*शासन क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री शर्मा*  KWNS  –  प्रिया पाठक, रायपुर। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा आज अपने एकदिवसीय प्रवास पर सुकमा जिले के सुदूर वनांचल ग्राम दुलेड पहुंचे। जहां उन्होंने सीआरपीएफ के कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने कैम्प में जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने जवानों को कठिन परिस्थितियों और मुश्किलों के बाद भी लाल आतंक को जड़ से उखाड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आप लोगों के साहस और संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज राज्य के कई जिले अब…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक,  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। गृह विभाग की ओर से सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों के पदस्थापन में परिवर्तन किया गया है — तबादला सूची इस प्रकार है 1. मोहित गर्ग (भापुसे 2013) वर्तमान पद – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव नया पद – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर 2. चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) वर्तमान पद – पुलिस अधीक्षक,…

Read More