
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर ग्राम मेड़ेसरा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम शाम 4 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।


