Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज नवा रायपुर में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह का शुभारंभ किया। उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। राज्योत्सव मैदान में दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए हैं। पूरे परिसर को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को दर्शाने वाले आकर्षक झांकियों, प्रदर्शनी और सजावट से सजाया गया है। समारोह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के राजभवन आगमन पर उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन के भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे इस बात का जीवंत उदाहरण हैं कि एक सच्चा कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितनी मजबूती दे सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “रमन सिंह इस बात का बहुत बड़ा उदाहरण हैं कि एक कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण भाव से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना सशक्त बना सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में अक्सर यह कम देखने को…
गांव-गांव तक पहुंची तहसील की सुविधा, तेज हुआ राजस्व प्रकरणों का निराकरण 4 तहसील से बढ़कर 12 हुई खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन वर्ष 2000 में कोरबा जिले में मात्र चार तहसीलें – कोरबा, करतला, कटघोरा और पाली ही हुआ करती थीं। उस समय सीमित प्रशासनिक ढांचे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने राजस्व प्रकरणों के समाधान के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। प्रकरणों की अधिकता और सीमित संसाधनों के कारण न्याय मिलने में भी देरी होती थी। बीते 25 वर्षों की विकास यात्रा में कोरबा जिले ने प्रशासनिक विस्तार और जनता की सुविधा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Raipur) रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण किया। यह भव्य संग्रहालय उन आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति दी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा की। आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा जहां देशभर के आदिवासियों के प्रेरणापुंज हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में सोनाखान के ज़मींदार वीर नारायण सिंह ने फिरंगियों के विरुद्ध बिगुल फूंका था। उन्होंने अन्याय और शोषण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम में मंच पर पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यपाल रामेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है और मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह बहुत ही सुखद दिन है, अहम दिन है। मेरा बीते कई दशकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में 13 फीट लंबा किंग कोबरा मिला है। खेतों के किनारे फुफकार मारता 13 फीट लंबा किंग कोबरा दिखा, तो ग्रामीणों में ने स्नेक कैचर को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने उसे सुरक्षित पकड़ा। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने सांप को पकड़ने की कोशिश की, तो किंग कोबरा ने अटैक करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। किंग कोबरा यह वही प्रजाति है, जो घोंसला बनाती है और मादा अपने अंडों की रखवाली खुद करती है। दरअसल, 31 अक्टूबर को कोरबा जिले के पासरखेत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान एक दुखद घटना घट गई है। नवा रायपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक प्रधान आरक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय फुलजेश पन्ना के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जशपुर जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में कांकेर पुलिस लाइन में पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आरक्षक फुलजेश पन्ना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास एनएच-31 पर तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे। मृतक की पहचान विजय वर्मा (29 वर्ष) पिता केदार वर्मा, निवासी भवनी, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय की शादी को मात्र एक साल ही हुआ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। PM मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान कहा कि हमारे यहां कहा जाता है आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो सकता। ब्रम्हकुमारी सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। आज विशेष दिन है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड के भी 25 साल पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के…

