Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा के भुईयांपानी में दीप महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल* KWNS – रायपुर। दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी एवं प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री साय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दीपोत्सव हर घर में उजियारा और हर जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं…
KWNS – बीड। दिवाली के त्योहार जहां खुशियों से भरा होता है वहीं आग और पटाखों के चलते कई बड़े हादसे भी सामने आते हैं. इसी तरह महाराष्ट्र के बीड शहर में दिवाली की शाम जो हुआ उससे एक परिवार की खुशियां चकनाचूर हो गईं. दरअसल यहां एक 6 साल के बच्चे के हाथ में पटाखा फटने से उसकी एक आंख की रोशनी चली गई. उसका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार शाम को तब हुई जब शहर के नागोबा गली का रहने वाला यह बच्चा पटाखा जला रहा था. जब पटाखा…
KWNS – बेमेतरा। दिवाली की रात जुआरियों का शौक शबाब पर था. बाकायदा टेंट लगाकर अलग-अलग फड़ों में जुआ खेला जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते 236 जुआरियों को पकड़ा, जिनसे करीबन दो लाख रुपए नगद जब्त किए. पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि मुंगेली-नवागढ़ रोड पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास जुआ खेला जा रहा है। इस पर की गई कार्रवाई में 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते हुए 236 लोगों को पकड़ा…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई वाली सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद अब मंत्रालय में अधिकारियों की अदला-बदली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि राज्योत्सव से पहले सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकती है, जिसके तहत कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बदले जाएंगे। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में प्राप्त फीडबैक और मूल्यांकन के आधार पर बदलाव की सूची तैयार की जा रही है।…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने इसके लिए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। स्नेहा गिरपुंजे की पोस्टिंग पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों विष्णुदेव साय कैबिनेट ने इस मामले को विशेष प्रकरण मानते हुए स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया था। बता दें कि एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की सुकमा में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से…
शहीद जवानों का बलिदान हमें कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की सतत प्रेरणा देता रहेगा – राज्यपाल रमेन डेका
*पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण संभव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS – रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन किया तथा शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी बसदेई पुलिस ने नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 300 नशीली इंजेक्शन जब्त किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि बीते 19 अक्टूबर 2025 को बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरसी जूनापारा निवासी राही खान अपने घर के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से महत्वकांक्षी योजना के तहत आपताकालीन सेवा हेतु 102 महतारी एक्सप्रेस संचालित की जा रही है। बलौदाबाजार जिले में आपातकालीन सेवा में संलग्न 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2025 को निलेश साहू ड्राइवर 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक सीज़ी 074430 की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-कसडोल में लगी हुई थी। जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के माध्यम से उक्त वाहन में सीमेंट की बोरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दीपों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संदेश जारी करते हुए कहा — “यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे।” मुख्यमंत्री ने आगे लिखा — “भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण करे।” साय ने अपने संदेश में लोगों से यह भी आह्वान किया — “आइए, इस दीपोत्सव पर हम सब मिलकर अंधकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे पहले रविवार को बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हुआ था। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में…

