Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- केंद्र के समान लंबित महंगाई भत्ते की मांग
- विशेष लेख : मिट्टी की सौंधी महक, परंपराओं की खुशबू और लोकजीवन की मिठास
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: वनांचल में लौट रही आंखों की रोशनी, कांकेर में 21 मरीजों का सफल ऑपरेशन
- गरियाबंद के वनांचल में ‘जल क्रांति’ – सौर ऊर्जा और हैंडपंपों ने बदली दुर्गम क्षेत्रों की सूरत
- ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ : ’इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रायपुर बंद करने का ऐलान किया है। 28 अक्टूबर को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी ने कहा कि वे इस मामले में 31 अक्टूबर को रायपुर बंद करेंगे। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और रायपुर बंद करने की घोषणा की। उनका कहना था कि 23 अक्टूबर को ही मूर्ति को तोड़ दिया गया और तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पहले क्यों नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी: चंद्रकांत यदु ने कहा कि तीन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मस्तूरी इलाके में मंगलवार शाम हुए गोलीकांड ने पूरे जिले में दहशत फैला दी। नकाबपोश बाइक सवारों ने जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दो सहयोगी घायल हो गए। पुलिस ने 24 घंटे में केस सुलझाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि हमला आपसी रंजिश, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा था। आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की योजना बनाई थी। पहले 25 अक्टूबर को हमला करने की कोशिश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से 12 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा 24 घंटे के भीतर करते हुए मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव का है। घटना की शुरुआत तब हुई जब मंगलवार सुबह गुरामी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान मोंथा के कमजोर पड़ने और पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आज झमाझम बारिश हो सकती है। इन संभागों के कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, चक्रवात मोंथा उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह जगदलपुर से दक्षिण दक्षिण-पश्चिम दिशा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रवास पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, जहां वे जनजातीय गौरव दिवस की कार्यशाला में शामिल होंगे। दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड को विशेष PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) कोर्ट ने एक बार फिर बढ़ा दिया है। आज, 29 अक्टूबर 2025 को रिमांड अवधि समाप्त होने पर चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 12 नवंबर 2025 तक के लिए दोबारा न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। न्यायिक रिमांड बढ़ाने के साथ ही, रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट ने चैतन्य बघेल द्वारा दायर जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है।
संवाद, संवेदना और विश्वास की नई धरती बन रहा है बस्तर- मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025’ और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ ने बस्तर अंचल में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। इन नीतियों के परिणामस्वरूप माओवाद की हिंसक विचारधारा में लिप्त युवाओं में विश्वास जागा है और वे मुख्यधारा में लौटकर विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीजापुर जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्ज़ीवन” अभियान के तहत आज सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से कुल ₹66 लाख के इनामी 51 माओवादियों ने आत्मसमर्पण…
राजनीतिक दलों के साथ सीईओ ने की महत्वपूर्ण बैठक तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ प्रेस वार्ता खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इसी सिलसिले में, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के सभागार में आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की…
प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम सिटी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस ने धान खरीदी के लिए आवश्यक प्रारंभिक तैयारियों समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अनुविभागीय स्तर पर निगरानी समिति की बैठक लेकर किसानों को एप, स्टैगिंग, टोल फ्री नं., एफआरए पट्टाधारक को एग्रीस्टैक में कैरी फॉरवर्ड करवाने की कार्यवाही करें। उन्होंने किसान सम्मान निधि पर एफआरए पट्टाधारकों का भी पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में बुधवार की दोपहर में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर…

