Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के प्रयासों से शुरू हुआ डिजिटल अभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पेंशनरों के लिए राहत और सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के विशेष प्रयासों से प्रदेश के पेंशनरों के लिए यह डिजिटल सुविधा प्रारंभ की गई है। केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त सहयोग से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की जा रही है, जिसके अंतर्गत पेंशनर अपने घर बैठे ही मोबाइल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब इंजीनियर सी.पी. बंजारे को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बंजारे ठेकेदार अंकित मिश्रा से बिल पास करने के एवज में ₹21,000 की रिश्वत मांग रहे थे। अंबिकापुर एसीबी की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की, जिसके बाद आरोपी के घर पर भी तलाशी जारी है। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार अंकित मिश्रा ने विभाग का कार्य पूरा करने के बाद बिल पास कराने के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर लगाए। इस दौरान सब इंजीनियर बंजारे ने भुगतान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल जनजातीय समाज को एकजुट किया बल्कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई।” कार्यशाला का आयोजन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा किया गया था। इस अवसर…
बिजली बिल में आई कमी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी उजाला और समृद्धि की नई किरण बनकर पहुँच रही है। सुकमा जिले के तोंगपाल निवासी कन्हैया लाल गुप्ता का घर अब सौर ऊर्जा से जगमगा रहा है। गुप्ता ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट की सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की है। इस सोलर यूनिट के लगने से उनके मासिक बिजली बिल में भारी कमी आई है। पहले उन्हें हर महीने लगभग 1600 रूपए से 1700 रूपए तक का बिल भरना पड़ता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने आज महाकालीबाड़ी विश्वनाथ मंदिर पंडरी रायपुर में माता जगतधात्री की पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया और प्रदेश के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिप्तेश चटर्जी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्रम विभाग अंतर्गत 25 वर्षों की विभागीय उपलब्धियां खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ राज्य स्थापना के समय 16 जिलों में से 09 जिलों में श्रम कार्यालय तथा 04 जिलों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यालय संचालित है। वर्तमान में राज्य के समस्त 33 जिलों में श्रम कार्यालय तथा 10 जिलों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा वर्ष 2008 से रायपुर में इंडस्ट्रीयल हाईजिन लैब का राज्य स्तरीय कार्यालय प्रारंभ किया गया है। राज्य स्थापना के बाद से वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा वर्ष 2011 में छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल का गठन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कलेक्टर के निर्देश पर महासमुंद जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और नर्सिंग होम्स पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड नंबर 24 कुम्हारपारा स्थित ‘श्री राम केयर क्लीनिक’ पर राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक संचालक एस.एन. गुप्ता नर्सिंग होम एक्ट के तहत आवश्यक संचालन लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी पाया गया कि क्लीनिक में एलोपैथिक दवाइयों का स्टॉक और खरीद से संबंधित रेकॉर्ड मौजूद नहीं था। नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर टीम ने…
हिंदू धर्म की विशेष तिथियों में आंवला नवमी भी एक है, जोकि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ती है। आंवला नवमी का पर्व दिवाली के दस दिन बाद मनाया जाता है। इसे अक्षय नवमी, इच्छा नवमी, कूष्मांड नवमी, आरोग्य नवमी, धातृ नवमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस दिन का संबंध मुख्य रूप से भगवान विष्णु और आंवला वृक्ष से होता है। आंवला नवमी 2025 तिथि आंवला नवमी की डेट को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है। इसका कारण यह है कि नवमी तिथि 30 और 31 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है। आइए जानते…
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 30 अक्टूबर को वीमेंस वर्ल्ड सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। आज सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम आठवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आगे बढ़ जाएगी। वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने के और करीब पहुंचना चाहेगी। आज के मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ आने वाली है। दोनों ही टीमों में स्टार प्लेयर्स के चोटिल होने की भी खबर है, लेकिन देखना होगा कि आज सेमीफाइनल मुकाबले में कितने खिलाड़ी वापसी कर…
नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ ने मंगलवार को 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी मंदी का शिकार हो गई है। चलिए यहां जानते हैं थामा से लेकर एक दीवाने की दीवानियत और कांतारा चैप्टर 1 सहित सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया? ‘थामा’ ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई? इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘थामा’ ने अपने दूसरे बुधवार…

