Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संविधान सभा सदस्य दुर्ग जिले के दाऊ घनश्याम गुप्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि दुर्ग जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और गौरवशाली परंपरा वाला क्षेत्र रहा है, जिसने खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत ही सुघ्घर, बढ़िया, सुव्यवस्थित राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गंज मंडी परिसर दुर्ग में जिला स्तर पर राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन का उद्घाटन करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ी लोकगीत, देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां इस अवसर पर गंज मंडी परिसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्मभूषण तीजन बाई की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दोपहर रायपुर एम्स लाकर भर्ती किया गया। उनके साथ डा शिखर अग्रवाल और स्टाफ भी पहुंचा है। तीन दिन पहले रायपुर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर तीजन बाई से चर्चा की थी। आपको बता दें कि कला के क्षेत्र में तीजन बाई ने पंडवानी लोककला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है.तीजन बाई पंडवानी गायिका है। पंडवानी में दुशासन वध के प्रसंग पर तीजन का पॉवरफुल प्रदर्शन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं तीजन की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में…
दुर्ग के बाल सुधार गृह से 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर 3 ‘अपचारी’ नाबालिग फरार, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल!
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। शहर के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह (बाल सुधार गृह) से देर रात तीन आपचारिक (अपराध में संलिप्त) बालक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों बालक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त थे और न्यायालय के आदेश पर उन्हें बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था। सूत्रों के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है, जब तीनों बालक 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर संस्थान से भाग निकले। घटना का पता चलने के बाद बाल सुधार गृह प्रबंधन ने तत्काल मामले की सूचना बाल संरक्षण विभाग और पुलगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलगांव…
KWNS – रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह रजत जयंती वर्ष बीते हुए सफर को याद करने और भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2000 में जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था, तब यह उम्मीदों और चुनौतियों से भरा राज्य था। पिछले पच्चीस वर्षों में राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ अपने विकास-यात्रा के स्वर्णिम पड़ाव पर है। इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण आधार बनी हैं – राज्य की महिलाएँ, जिन्हें स्नेह व सम्मान से “महतारी” कहा जाता है। बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सशक्तिकरण को केवल नीतिगत प्राथमिकता नहीं बनाया, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की धुरी के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज महिलाएँ योजनाओं की लाभार्थी मात्र नहीं, परिवर्तन की वाहक बनकर उभरी हैं। राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार ने विविध योजनाएँ शुरू की हैं। सबसे उल्लेखनीय महतारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान नियद नेल्लानार और प्रदेश में भर में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बड़ी बात कही है। नियद नेल्लानार योजना का क्षेत्रफल अब बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा कैंप से अब सिर्फ 5 किलोमीटर नहीं बल्कि 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र का विकास होगा। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नक्सलवाद खत्म कर देना बड़ी बात नहीं है। विशेष गहन पुनरीक्ष यानी एसआईआर पर चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हम एसआईआर का स्वागत करते हैं। विपक्ष पर सीधे…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार की पूजा-अर्चना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया और सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि देवउठनी एकादशी धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक है। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। तुलसी विवाह समाज में पवित्रता, सौहार्द और एकत्व…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे ग्राम पंचायत छपोरा में गो-वंश के साथ क्रूरता का एक हृदय विदारक मामला सामने आया है। यहां ग्राम के ही दो व्यक्तियों को एक मृत गाय की चमड़ी उतारकर और उसके मांस को टुकड़ों में काटकर पिकनिक मनाने व बाकी मांस को बेचने की फिराक में पकड़ा गया है। गाय की मालिक व स्थानीय गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्राम छपोरा के निवासी भगवान दास गेंदरे ने अपनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने 2828 नए मतदान केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में मतदाताओं की पहुंच आसान बनाना और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करना है। राज्य में वर्तमान में लगभग 24 हजार 371 मतदान केंद्र हैं। नए केंद्र जुड़ने के बाद इनकी संख्या 27 हजार 199 हो जाएगी। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व बढ़ा है या मतदाताओं की संख्या प्रति बूथ 1,200 से अधिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत 20 लाख से अधिक हस्ताक्षर जुटाए गए हैं, जिन्हें आज दिल्ली रवाना किया जाएगा। यह हस्ताक्षर अभियान भाजपा पर लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ है। पार्टी ने अपने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत मतदाता सूची की गड़बड़ियों की जांच के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से हस्ताक्षर एकत्र किए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज रायपुर से इन दस्तावेजों के बंडल को दिल्ली के लिए हरी…

