Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए हैं। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर तय समय सीमा के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को बस्तर नक्सल मुक्त हो जाएगा, चूंकि अब इस तय समय सीमा को खत्म होने में सिर्फ पांच महीने बचे हैं। अभी भी सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और बीजापुर का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित माना जा रहा है। ऐसे में अब सुरक्षाबलाें के द्वारा बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस निर्णायक लड़ाई के लिए फोर्स ने पूरी तैयारी कर ली है और नक्सलियों के खिलाफ कभी भी बड़ा ऑपरेशन…

Read More

राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर के आकांक्षी विकासखण्डों की समीक्षा बैठक ली खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के आकांक्षी विकासखण्डों में चल रहे कार्याे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मानवीय संवेदना के साथ आकांक्षी क्षेत्र में तेजी से समन्वित विकास के लिए निर्देशित किया है। बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की दिशा में विशेष पहल करें और इसमें तेजी से प्रगति लायें। टीबी उन्मूलन के कार्य को गति देने, स्कूलों से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में राशन कार्डों के सत्यापन का काम कछुए गति से चल रहा है। केंद्र सरकार ने लगभग 1,61,000 राशन कार्डों को संदिग्ध मानते हुए उनके सत्यापन के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक महज 70,000 राशन कार्डों का ही सत्यापन हो पाया है। अभी भी लगभग 90,000 राशन कार्डों का सत्यापन शेष है। इन राशन कार्डों में अभी भी राशन जारी हो रहा है। ऐसे में विपक्ष में बैठी कांग्रेस लेट-लतीफी पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का यहां तक आरोप है कि जानबूझकर राशन कार्डों के सत्यापन में देरी की जा रही है ताकि गड़बड़ियां…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक कुल 80 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस तबादला आदेश के जारी होते ही पूरे जिले के पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। कई थानों में लंबे समय से पदस्थ कर्मियों को बदला गया है, वहीं कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोमगुंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के विरूद्ध अभियान के दौरान नक्सलियों के हथियार निर्माण फैक्ट्री मिली, जिसे माैके पर ध्वस्त कर दिया गया है। मौके से 11 नग रायफल (सभी चालू हालात में), हथियार बनाने के उपकरण, मशीनें, गन पार्ट्स, तथा हथियार निर्माण में उपयोग की जाने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में यह फैक्ट्री नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में सशस्त्र गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम…

Read More

30 आत्मसमर्पित माओवादी सदस्यों को दिया जा रहा अतिथि सत्कार का प्रशिक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माओवादियों ने जब आत्मसमर्पण किया, तब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सरकार ने भी इन आत्मसमर्पित माओवादियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए। जगदलपुर के निकट आड़ावाल में लाइवलीहुड कॉलेज में इन 30 आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास कार्ययोजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत गेस्ट सर्विस एसोसिएट का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल न केवल इन पूर्व माओवादी सदस्यों को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि बस्तर के पर्यटन को नई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। कभी नक्सल हिंसा और भय के साये में जीवन जीने वाले नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखण्ड के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कच्चापाल में अब सुशासन और आत्मनिर्भरता की किरणें पहुँच चुकी हैं। यह वही इलाका है जहाँ कभी बम धमाकों की गूँज और बंदूकों की आवाज़ें विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा थीं। सड़क, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित यह गांव अब नियद नेल्ला नार योजना के तहत विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है। राज्योत्सव के भव्य मंच पर इस परिवर्तन की गूंज सुनाई दी जब कच्चापाल के आश्रित ग्राम ईरकभट्टी की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। मैनपाट थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। घटना से से सनसनी फैल गई। मृतक पश्चिम बंगाल निवासी राजू कुमार का बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ महीनों से मैनपाट में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुदारीडीह में बन रहे एक कालोनी में पश्चिम बंगाल के दो युवक मिस्त्री का काम में लगे थे। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात शराब के नशे में उन दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद एक की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद कमलेश्वरपुर पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अमेरिका में 2 नवंबर को आयोजित प्रतिष्ठित अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छत्तीसगढ़ की फिल्म “भीम चिंताराम” ने भारत का मान बढ़ाया है। इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए दुनियाभर के 154 देशों से कुल 2,974 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल चुनिंदा फिल्मों का चयन किया गया था। बता दें कि एस। अंशु धुरंधर द्वारा निर्देशित यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म राज्य के समाजसेवी व जननायक दाऊ चिंताराम टिकरिहा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के निर्माण में तीन वर्षों का गहन अनुसंधान और 245 लोगों के साक्षात्कार शामिल हैं. लगभग पांच चरणों की कठोर…

Read More