Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड़ अंतर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीन संचालित आश्रमों और छात्रावासों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को पिछले नौ माह से वेतन नहीं मिला, जिसके कारण उनके परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं, उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि वे अब कर्ज लेकर घर चला रहे हैं। कुछ ने कहा कि बच्चों की फीस और दवाइयों के लिए उन्हें सामान तक बेचना पड़ा है। वेतन नहीं मिलने से न केवल आर्थिक, बल्कि मानसिक रूप से भी हम टूट चुके हैं। हमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के तीन दिवसीय आयोजन के तीसरे और अंतिम दिन जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक यादगार शाम दर्ज की गई। इस अवसर पर कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और आधुनिक कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही रजत महोत्सव का तीन दिवसीय समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम के शुरू में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की मोक्षी पांडे के ओजस्वी देवी तांडव से हुआ, जिसने मंच को एक दिव्य और ऊर्जावान आभा से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में साल भर पहले हुई पत्रकार रईस अहमद हत्याकांड मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी की अदालत ने मंगलवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों ने एक नाबालिग की मदद से पत्रकार की निर्मम हत्या की थी। नाबालिग का प्रकरण बाल न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। यह वारदात 16 मई 2024 को मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनवारीडांड में हुई थी। जानकारी के अनुसार, पत्रकार रईस अहमद की हत्या के बाद पुलिस ने जब जांच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। नक्सलियों द्वारा जारी किए गए वीडियो में हाल ही में कांकेर और जगदलपुर में आत्मसमर्पण करने के फुटेज हैं, और इसमें नक्सलियों के द्वारा गाना गया जा रहा है, जिसमें गोंडी में यह कहा जा रहा है, कि पहले नक्सली थे, गद्दारी कर डीआरजी जवान बन क्रांतिकारी आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। नक्सलियों ने वीडियो में कहा जनताना सरकार का आंदोलन कभी ख़त्म नहीं हो सकता। नक्सलियों ने गाने में कहा जल जंगल की लड़ाई जारी रहेगी यह भूमकाल जैसा आंदोलन है। जनता से कोई नहीं जीत सकता यह भी नक्सली गाने में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में जादू-टोने के शक में हुई हत्या के 6 आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उन पर अन्य धाराओं में उन्हें 5 वर्ष, 1 वर्ष और 6-6 महीने के भी कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं सभी धाराओं में 100-100 रूपए का अर्थदंड भी दिया है। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर हर धारा के लिए उन्हें 1-1 महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। कोड़ेनार थाना क्षेत्र में दाे वर्ष पहले हुई इस घटना में आराेपियाें ने ने एक सिरहा की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। तेलंगाना के नक्सली हिंसा पीड़ितों का 30 सदस्यीय दल बस्तर पहुंचा है। यहां आज बुधवार काे एकजुटता दिखाते हुए बस्तर आर्ट गैलरी जगदलपुर से नक्सली हिंसा के विरुद्ध संदेश दिया। नक्सली हिंसा के विरुद्ध प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर और तेलंगाना में जो लोग शहरों में बैठकर नक्सलवाद का महिमामंडन कर रहे हैं, वही इस आग के असली जनक हैं। बस्तर पहुंचे दल का सर्वसमाज की ओर से स्वागत किया गया। दल के सदस्य वेणुगोपाल रेड्डी ने कहा कि ऐसे लोग स्वयं आरामदायक जीवन जी रहे हैं, उनके बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ रहे…
उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देखा एयर शो अनुशासन, परस्पर विश्वास, सटीकता और देशप्रेम के जज्बे के साथ वायु सेना के विमानों ने दिखाई कलाबाजी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित एरोबेटिक “सूर्यकिरण” की टीम ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया। देश के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ हजारों लोगों ने अद्भूत और रोमांचक एयर…
989 ग्रामीणों को मिला उपचार का लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कभी माओवाद की छाया में सिमटे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इन्द्रावती नदी पार बसे गांवों में अब विकास की नई सुबह दिखने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति 2025 के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं। बड़ी संख्या में माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद अब इन दुर्गम इलाकों में प्रशासन ने पहली बार सात गांवों में एक साथ मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया, जिसने ग्रामीणों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा दी। इस अभियान में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। CM साय ने राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले विशिष्ट विभूतियों को बधाई दी। सीएम साय ने कहा, सभी अलंकृतों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश-प्रदेश की गरिमा को ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।आपकी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों को भी उत्कृष्टता की राह दिखाएँ और छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव इसी तरह बढ़ाते रहें। शुभकामना।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि जवानों ने जंगल में नक्सलियों को घेर लिया है। अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हुई है। जवानों की टीम जंगल में मौजूद है। जंगल से जवानों ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पुलिस ने नक्सलियों के मारे जाने…

