खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में जादू-टोने के शक में हुई हत्या के 6 आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उन पर अन्य धाराओं में उन्हें 5 वर्ष, 1 वर्ष और 6-6 महीने के भी कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं सभी धाराओं में 100-100 रूपए का अर्थदंड भी दिया है। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर हर धारा के लिए उन्हें 1-1 महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। कोड़ेनार थाना क्षेत्र में दाे वर्ष पहले हुई इस घटना में आराेपियाें ने ने एक सिरहा की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, इसके साथ ही परिवार वालों को भी बेदम पीटा था।
मिली जानकारी के अनुसार दाे वर्ष पहले एक युवक बामन पोयाम की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के ग्रामीण मिट्टू पोयाम, सुखराम पोयाम, बुधराम पोयाम, सन्नू पोयाम, बुधराम पोयाम, सोमडू पोयाम ने गांव के सिरहा हिड़मो पोयाम पर जादू-टोने का शक किया था। हिड़मो पोयाम गांव में सिरहा गुनिया का काम करता था। वहीं युवक की मौत के बाद ये सभी ग्रामीण सिरहा के घर पहुंचकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। जब सिरहा को पीट रहे थे, तो उस समय बीच-बचाव करने रामसुख मुचाकी और उसकी मां बुधो मुचाकी भी पहुंचे थे। आरोपियों ने इन्हें भी खूब मारा था। जब हिड़मो की मौत हो गई तो उसके शव को खेत में ले जाकर फेंक दिया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही उपरांत मामला न्यायालय के समक्ष पेश किया था। मामला जगदलपुर के न्यायालय में चल रहा था। मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े ने आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए मंगलवार काे उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Trending
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
- महापौर ने आवारा श्वानों के बधियाकरण-टीकाकरण हेतु एबीसी सेंटर का किया शुभारंभ
- ईसाई धर्मांतरित महिला के अवैध कफन-दफन को लेकर करंदोला के ग्रामीणों ने किया विरोध


