Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई 2023 में हुए अरनपुर आईईडी विस्फोट और नक्सली हमले के मामले से जुड़ी है। जिसमें नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया था। एनआईए द्वारा आज शनिवार काे जारी जानकारी के अनुसार उक्त छापेमारी में संदिग्ध और आरोपित व्यक्तियों के परिसरों में मारे गए, जो प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों से जुड़े थे। तलाशी के दौरान शुक्रवार (7 नवंबर, 2025) को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में हुए ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)…

Read More

राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था और पर्यावरण सुधार पर हुई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, बाहर से इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा और संस्थागत वनों को बढ़ावा देने से संबंधित निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि स्कूलों, आश्रमों और अन्य शासकीय भवनों के आसपास वृक्षारोपण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित आवरण में भी वृद्धि हो सके।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब बंदी वार्ड से एक बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी में तैनात पुलिस स्टाफ ने बंदी की तलाश शुरू कर दी। जिला जेल और जिला अस्पताल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जेलर ने कहा कि बंदी का हाथ टूटा था और आज उसका प्लास्टर लगना था, वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि बंदी को बुखार और डायरिया की शिकायत थी। फरार बंदी की पहचान पंचराम निषाद के रूप में हुई है, जिसे नवागढ़ पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को जीआरपी पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पासपोर्ट, वीजा या भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के बाद दुर्ग जीआरपी ने कार्रवाई की। 7 नवंबर को मुंबई पुलिस से दुर्ग जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी नागरिक, जो मुंबई में दर्ज मामले का आरोपी है, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा है। वहां से वह बांग्लादेश भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही दुर्ग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महापुरुषों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी मामले में छत्तीसढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के नेता अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर के बाद गिरफ़्तारी की मांग तेज हो गई है। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के वक्ताओं ने महाधरना आंदोलन के दौरान अमित बघेल के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वहीं पुलिस ने भी अमित बघेल की गिरफ्तारी की कवायद तेज कर दी है। खबर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की भी है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को चक्काजाम आंदोलन के बाद पुलिस ने सुंदरनगर में सर्व…

Read More

शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और आपको तरक्की और सुरक्षा का आशीर्वाद भी मिलता है। मान्यता है कि हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना अत्यंत शुभ है। चालीसा में लिखा है— “जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बन्दि महा सुख होई।” अर्थात, जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति से सात बार इसका पाठ करता है, उसके जीवन के सभी संकट, भय और दुख दूर हो जाते हैं। इस उपाय से जीवन में सुख-शांति और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं। अगर चाहें तो मंगलवार के दिन…

Read More

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 8 नवंबर को पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा। भारत इस पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। अगर आज पांचवां टी20 मैच टीम इंडिया जीत जाती है, तब भारत ये सीरीज 3-1 से जीत जाएगा। लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 में भारत को हराने में कामयाब हो जाती है, तब ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी। पांचवें टी20 में टीम इंडिया कई बड़े बदलाव के साथ खेल सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका…

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल का जश्न मना रहे हैं. इस स्टार कपल ने शुक्रवार को बेबी बॉय का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस प्यारे जोड़े को बधाइयां और बच्चे को आशीर्वाद दे रहा है। मुंबई के एचएन। रिलायंस हॉस्पिटल में सुबह करीब 8 बजकर 23 मिनट पर कटरीना ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से एक ऑफिशियल हेल्थ अपडेट जारी किया गया, जिसमें बताया गया ‘एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर सुबह बेटे का जन्म…

Read More

नई दिल्ली। शकरकंदी सर्दियों का सुपरफूड है जो स्वाद और सेहत दोनों का खज़ाना है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को मजबूत बनाते हैं। यह ब्लड प्रेशर संतुलित रखती है, पाचन सुधारती है और त्वचा को चमकदार बनाती है। डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। बदलते मौसम के साथ ठंड की शुरुआत हो चुकी है। अभी दिन भर बादल आँख मिचोरी खेलते हुए नज़र आ रहे हैं, लेकिन सुबह व शाम होते है। ठंडी हवाओ का दौर शुरू हो जाता है। देखा जाता है। ठंड मे लोग बोर्डी को फ़िट रखने के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंडी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के तापमान में गिरवाट होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट हो सकती है। वहीं राजधानी में रात का पारा भी लगभग 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास…

Read More