Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान राष्ट्रपति अंबिकपुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके दौरे की तैयारियों को लेकर मंत्रालय (महानदी भवन) में 11 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में सभी प्रमुख मंत्रालय और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सरगुजा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…

Read More

हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर की पूजा करने से जीवन में तेज, आत्मविश्वास और सफलता प्राप्त होती है। सूर्य ग्रहों के राजा हैं। जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है। उनके लिए रविवार का व्रत और सूर्य उपासना अत्यंत शुभ मानी जाती है। रविवार को सूर्योदय से पहले उठें। स्नान कर स्वच्छ, हल्के रंग के वस्त्र पहनें। सूर्यदेव की आराधना का संकल्प लें। पूजा के लिए तांबे का लोटा तैयार करें और उसमें जल, लाल चंदन, गुड़, चावल तथा लाल फूल मिलाएं। पूर्व दिशा…

Read More

नई दिल्ली। ब्रिस्बेन में अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, पहले इस लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव थे। हालांकि फिर भी सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने के मामले में वह विराट कोहली से पीछे रह गए। पिछले साल जुलाई में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने एक साल में बहुत कुछ हासिल किया है, वह टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 में…

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अब तक थिएटर्स में लगी है। फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और अब तक हर रोज बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अब तक बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही थी। अब फिल्म ने हॉलीवुड फिल्म को भी पछाड़ दिया है और सनी देओल की फिल्म को भी मात दे दी है। * ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 52.38 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। * दूसरे हफ्ते के कलेक्शन के साथ…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भरतपुर के लोग अपने पुराने देसी नुस्खों को अपनाने लगते हैं। इनमें से एक अनोखा लेकिन असरदार नुस्खा है: नीम की नरम पत्तियों को सुबह-सुबह चबाना। शहर के कई इलाकों में आज भी लोग इस परंपरा को बरकरार रखे हुए हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि यह आदत न सिर्फ शरीर को सर्दी-जुकाम से बचाती है, बल्कि पूरे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को भी बढ़ाती है। नीम की पत्तियों के कड़वेपन में छिपे औषधीय गुण, उन्हें सर्दियों में स्वास्थ्य बनाए रखने का एक प्राकृतिक तरीका बनाते हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश दीक्षित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बिलासपुर की महिला उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) एसएस टेकाम के खिलाफ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी वसूली आदेश को निरस्त करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि बिना उचित कारण बताए और संवैधानिक अधिकारों का पालन किए बगैर वसूली आदेश जारी करना नियमों के विपरीत है। डीएसपी के वेतन से की गई कटौती पर भी आपत्ति जताते हुए कोर्ट ने पूरे मामले को मनमाना व्यवहार बताया और काटी गई पूरी राशि लौटाने का निर्देश दिया है। दरअसल याचिकाकर्ता डीएसपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में सुबह से कोहरा छा रहा है और कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट होने की बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सरगुजा और कोरबा समेत प्रदेश के कुछ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। वीरेंद्र तोमर बीते 151 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। वीरेंद्र तोमर को सड़क के रास्ते पुलिस रायपुर ला रही है। वहीं वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। रायपुर पुलिस के अधिकारी आज रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करेंगे। वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। आरोप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिला अस्पताल में नसबंदी के दौरान दाे महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सर्जरी करने वाली टीम की प्रमुख डॉ. उज्जवला देवांगन ने बताया कि ओटी टेबल पर ही दोनों को झटके व अकड़न होने लगी थी। नसबंदी के बाद आनन-फानन में दोनों को 200 मीटर दूर आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज के मुताबिक बजरंग नगर निवासी 27 वर्षीय पूजा यादव ने आईसीयू में दम तोड़ दिया। दूसरी सिकोला भाटा निवासी ​30 वर्षीय किरण यादव को बेहतर उपचार के लिए परिजन निजी सेंटर ले जाना चाह रहे थे, तभी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार किया जाएगा। रायपुर एसएसपी ने आज इस मामले में बयान दिया है। दरअसल अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर सर्व समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन में सभी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को खंडित किए जाने के बाद विवादित बयान देते हुए कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,…

Read More