Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) जारी है। अब तक 54% से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर गणना और घोषणा प्रपत्र पहुंचा रहे हैं। अब तक 1 करोड़ 13 लाख से अधिक मतदाताओं को फॉर्म मिले हैं। बता दें कि मतदाता खुद भी voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं। हेल्पलाइन 1950 और ECINET ऐप से भी सहायता सुविधा मिल रही है। राज्यभर में जिला प्रशासन ने वॉलिंटियर्स और बूथ एजेंट तैनात किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी बुधवार को गृह जिला जशपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह लगभग सुबह 11।30 बजे हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे। लगभग दोपहर एक बजे ग्राम मुंडाडीह में पहुंचेंगे। लगभग दोपहर 2.40 पर कुनकुरी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में शिकरत करेंगे। महाकुल यादव समाज कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसके बाद शाम 5 बजे सीएम साय राजधानी रायपुर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के स्टॉल का किया अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झलक हर आगंतुक के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत पर्व का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन मंडल के अधिकारियों से राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों और योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता,…
गुजरात यात्रा में सहयोग, नवाचार और निवेश के नए आयाम खुले– भारत पर्व से इन्वेस्टर कनेक्ट तक छत्तीसगढ़ का बढ़ा गौरव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुजरात प्रवास छत्तीसगढ़ के विकास, तकनीकी शिक्षा, सांस्कृतिक गौरव और औद्योगिक निवेश—चारों आयामों में उल्लेखनीय उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। इस यात्रा ने दोनों राज्यों के बीच विकास, सहयोग और साझेदारी के सेतु को और सुदृढ़ किया है। मुख्यमंत्री साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भूमिका पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के प्रस्ताव पर गौरी उर्फ रोहित बर्मन को जिला बदर किया है। जिला दंडाधिकारी जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 में प्रदत्त शक्तियों एवं निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए गौरी उर्फ रोहित बर्मन, पिता घनाराम बर्मन, साकिन कोसा, थाना मुलमुला को जांजगीर-चांपा जिला एवं सरहदी जिला सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, बालौदा बाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार काे जगदलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। उन्हाेने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना में बस्तर के बहुत से क्षेत्रों में जनगणना नहीं कर पाए थे। खास कर बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा के कई ऐसे इलाके हैं, जहां जनगणना नहीं हो पाई थी, क्योंकि इलाका बेहद ही संवेदनशील है। वहां की जनता के पास आधार कार्ड, जॉब कार्ड या निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज नहीं हैं। बावजूद इसके छत्तीसगढ़ में चल रही एसआईआर प्रक्रिया से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति मे आज मंगलवार क़ो कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जनदर्शन में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित…
बच्चों में खुशी की लहर, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएँ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में उस समय हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया, जब विद्यालय की शिक्षिका अनिता सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों को न्यौता भोज दिया। इस अवसर पर बच्चों को सामान्य मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ केला, समोसा, क्रीम ब्रेड और मीठा लड्डू परोसा गया, जिससे सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वर्ष 2012 से 2025 तक का यह कालखंड जिले के किसानों के लिए एक परिवर्तनकारी दौर साबित हुआ है। आधुनिक तकनीक, योजनाबद्ध प्रयास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों की मेहनत के परिणामस्वरूप बेमेतरा ने कृषि उत्पादन, सिंचाई विस्तार, बीज आत्मनिर्भरता, तथा टिकाऊ खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। फसल क्षेत्र विस्तार: उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी वर्ष 2012 में खरीफ फसलों का क्षेत्रफल 193.47 हेक्टेयर था, जो 2025 में बढ़कर 225.36 हेक्टेयर हो गया है। रबी फसलों का क्षेत्रफल भी 136.33 हेक्टेयर से बढ़कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सकमा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा की मां एवं नक्सली बारसे देवा के गृहग्रात पूर्वती पंहुचकर हिड़मा की मां माड़वी पुंजी एवं बारसे देवा की मां बारसे सिंगे से मुलाकत के बाद दाेनाें नक्सली लीडर की मां ने गाेंड़ी बाेली में आपने पुत्राें से आत्मसमर्पण करने कहा है, जिसका विड़ियाे आज मंगलवार काे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जारी किया है। हिड़मा की मां माड़वी पुंजी ने अपने बेटे से कहा कि कहां पर हो, आ जाओ कह रही हूं, नहीं आ रहा है, तो मैं कैसे करूं, कहीं आस-पास रहता…

