Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम जोन 9 क्षेत्र स्थित अवतिविहार पानी टंकी से आज महर्षि वाल्मिकी वार्ड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड की जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ओवर हेड टैंक में डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदला जा रहा है, इसलिए इस कार्य के कारण संबंधित पानी टंकी में जलभराव नहीं होने से जल आपूर्ति प्रभावित होगी। जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि अवंतिविहार पानी टंकी में सिंगल डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व लगा हुआ है, इसे डबल वाल्व करने का कार्य जोन स्तर पर किया जाएगा। शहर के अवंतिविहार ओवर हेड टैंक में शुक्रवार को डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदलने का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर रहेंगे। इससे पहले महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना की 33 वीं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन विभाग की भी बैठक लेंगे। दोपहर करीब 3 बजे बेमेतरा पहुंचेंगे। बेमेतरा में आयोजित छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मेलन में होंगे शामिल। शाम करीब 5 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम को मुख्यमंत्री ने विशेष विद्यालय में दाखिला और छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। जनदर्शन के दौरान भिलाई के कलाकार अंकुश देवांगन अपनी अनोखी संगमरमर…
सरकार की दुर्भावना से किसान और सोसायटी कर्मचारी संशय में खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन को लेकर सरकार की तैयारी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सरकार के ही तय समय से एक दिन बचा है धान खरीदी शुरू होने में लेकिन अब तक ना टोकन वितरण शुरू हुआ है, ना बारदानों का समुचित प्रबंध है ना ही तौल और माश्चर मशीनो की जांच हो पाई है। धान खरीदी समय पर होगी, इसमें संशय दिख रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि संग्रहण केंद्रों में भारी…
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बन रही सौर ऊर्जा क्रांति का आधार खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना जांजगीर-चांपा जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया परिवर्तनकारी कदम साबित हो रही है। इस योजना ने आम नागरिकों को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इसी योजना से जुड़ी प्रेरणादायक कहानी है जिले के निवासी किरण बजाज की है। किरण बजाज बताते हैं कि पहले हर महीने उन्हें बिजली बिल के रूप में 4000 से 5000 रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में दिगंबर जैन समाज, जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ की नवीन प्रतिमा की स्थापना अपने मंदिर में करवाने जा रहा है। समाज के अध्यक्ष अनूप जैन ने बताया मंदिर में प्रतिष्ठा के पहले प्रतिमा के नगरागमन पर 14 नवंबर की दोपहर 2.30 बजे महाराजश्री के सानिध्य में कोतवाली चौक से 1008 श्री पारसनाथ मंदिर में लाई जाएगी। तीर्थंकर पार्श्वनाथ की नई प्रतिमा बरगी म.प्र. में हुए पंचकल्याणक में आचार्यश्री समयसागर ने मंत्रोच्चार के साथ रवाना करवा दी है। समाज के सचिव संजय जैन ने समाज के सदस्यों से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र के धोन्धापारा गांव की है। जानकारी के अनुसार, छात्रा का शव घर के एक कमरे में चुनरी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों को सुबह तब घटना का पता चला जब वे युवती के कमरे में गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 9 नवंबर को सूटकेस में मिले शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी मंगरीता भगत (40 वर्ष) को पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है। जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को ग्राम भिंजपुर स्थित घर में संतोष भगत की लाश एक सूटकेस में मिली थी। इस मामले में मृतक के भाई विनोद भगत की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध…
मुख्यमंत्री ने की सराहना, रचनात्मक प्रतिभा का किया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी पेंटर शिवकुमार निराला ने अनूठा ‘राजनीतिक मानचित्र’ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया। उनकी इस अद्वितीय कला प्रस्तुति ने कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बढ़ा दिया। शिवकुमार निराला द्वारा तैयार यह सचित्र मानचित्र छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण राजनीतिक यात्रा का विस्तृत और कलात्मक दस्तावेज है। इसमें राज्य के लोकसभा एवं विधानसभा सदस्यों, मंत्रिमंडल की रूपरेखा, संसदीय क्षेत्रवार विवरण तथा वर्ष 1998 से अब तक हुए सभी लोकसभा और विधानसभा चुनावों का तुलनात्मक विश्लेषण सुव्यवस्थित रूप…
जनदर्शन में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री साय ने संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। खिलाड़ियों ने बताया कि वे देश और विदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में…

