Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-पेंड्रा। सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” के तहत छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। पेंड्रा नगर की पुरानी बस्ती में सदियों पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों और दस्तावेजों को खोज निकाला गया है, जिन्हें अब डिजिटल माध्यम से भविष्य के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। दो प्रमुख स्थानों से अमूल्य धरोहरें प्राप्त सर्वेक्षण दल को पेंड्रा के वार्ड क्रमांक 4 में दो प्रमुख स्थानों से अमूल्य धरोहरें प्राप्त हुई हैं। 500 वर्ष पुरानी अथ श्रीमद्भागवत गीता पंडित मोहन दत्त शर्मा के निवास से हस्तलिखित गीता सहित कई धार्मिक…
प्रदेशभर में शिविरों के माध्यम से बढ़ी जागरूकता, हितग्राहियों को मिल रहा सीधा लाभ पौष्टिक आहार, तिरंगा भोजन और स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग पर दिया जा रहा मार्गदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्रदेशभर में जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित और प्रभावी लाभ मिल रहा है। विशेष रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डाला है। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम आसरा में आयोजित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना निश्चय के अंतर्गत आज केंद्रीय जेल और महिला जेल, रायपुर में एक विशेष गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा बंदियों को अपराध की दुनिया से दूर कर स्वावलंबन और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करना है। ज़ेन जी युवा बंदियों को अपराध के दलदल में वापिस जाने से रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में निश्चय कार्यक्रम संचालित है। इस कार्यक्रम में युवा बंदियों को कॉउंसलिंग, अपराध बोध का ज्ञान, स्व-रोजगार उन्मुख कौशल प्रशिक्षण एवं रिहाई उपरांत स्वरोजगार हेतु बैंक के माध्यम से ऋण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज मदर्स डे के ममतामयी अवसर पर रायपुर की महिला जेल में बंदिनियों के लिए खुशियों की एक नई किरण जगी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप, जेल प्रशासन ने महिला बंदिनियों को प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया है। अपनों से दूरी होगी कम डियो कॉलिंग की सुविधा से जेल विभाग और बीएसएनएल के बीच हुए अनुबंध के तहत इस सिस्टम को स्थापित किया गया है। अब महिला बंदी अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से सीधे वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सकेंगी, जिससे उनके मानसिक संबल और कानूनी विमर्श…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अतिसंवेदनशील और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र अंर्तगत ओरछा थाना क्षेत्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर कुड़मेल गांव के पास आईटीबीपी की 38वीं बटालियन ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 60 मीटर लंबा लकड़ी और बांस का पुल बनाकर अवगमन का मार्ग प्रशस्त कर ग्रामीणाें काे राहत प्रदान की है। स्थानीय लकड़ी और बांस से निर्मित यह पुल केवल पैदल आवाजाही तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे इतना मजबूत बनाया गया है कि इस पर मोटरसाइकिल भी सुरक्षित रूप से गुजर सकती है। इस पुल के निर्माण से अब ग्रामीणों और सुरक्षा बलों को वर्षभर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर विकासखंड़ के माझीकुटनी गांव के एक किसान के खेत में खलिहान में सुरक्षित रखी मक्के की फसल में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कर्ज के सहारे खेती करने वाले पीड़ित किसान प्रशासन से मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार किसान ने इस बार मक्के के चार पैकेट बीज लगाए थे और अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, ताकि बैंक का कर्ज चुकाने के साथ परिवार का खर्च भी चल सके।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम से एक ऐसी प्रेरणादायी कहानी सामने आई है, जो संघर्ष, साहस और मातृत्व की मिसाल बन गई है। नक्सली हमले में पति की शहादत के बाद जहां एक परिवार पूरी तरह बिखर सकता था मगर एक मां ने अपने हौसले से न सिर्फ परिवार को संभाला, बल्कि अपनी चार बेटियों के भविष्य को भी नई दिशा दी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दल की वापसी के वक्त केतुलनार के पास नक्सली हमले में शिक्षक रामचंद्रम यालम शहादत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति के निधन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला खड़गवां थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगोरा में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की और मौके से गांजे के 36 पौधे जब्त किए गए। इसी के साथ ही पुलिस ने सर्वजीत नाम के एक आरोपी को भी पकड़ा…
कभी आपने सोचा है कि वही हालात, वही लोग और वही जिंदगी होने के बावजूद कुछ लोग अलग तरीके से सोचते और आगे बढ़ते क्यों हैं? असल फर्क उनके नजरिए में होता है। यही नजरिया इंसान को या तो आगे ले जाता है या फिर उसे वहीं रोक देता है। आचार्य चाणक्य की बातें इसी नजरिए को बदलने की ताकत रखती हैं। उनकी नीतियां आज भी उतनी ही असरदार हैं जितनी सदियों पहले थीं। ये सिर्फ किताबों में पढ़ने वाली बातें नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली सीख हैं, अगर आप इन बातों को समझकर अपनाते…

