Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर विकासखंड़ के माझीकुटनी गांव के एक किसान के खेत में खलिहान में सुरक्षित रखी मक्के की फसल में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कर्ज के सहारे खेती करने वाले पीड़ित किसान प्रशासन से मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार किसान ने इस बार मक्के के चार पैकेट बीज लगाए थे और अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, ताकि बैंक का कर्ज चुकाने के साथ परिवार का खर्च भी चल सके।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम से एक ऐसी प्रेरणादायी कहानी सामने आई है, जो संघर्ष, साहस और मातृत्व की मिसाल बन गई है। नक्सली हमले में पति की शहादत के बाद जहां एक परिवार पूरी तरह बिखर सकता था मगर एक मां ने अपने हौसले से न सिर्फ परिवार को संभाला, बल्कि अपनी चार बेटियों के भविष्य को भी नई दिशा दी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दल की वापसी के वक्त केतुलनार के पास नक्सली हमले में शिक्षक रामचंद्रम यालम शहादत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति के निधन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला खड़गवां थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगोरा में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की और मौके से गांजे के 36 पौधे जब्त किए गए। इसी के साथ ही पुलिस ने सर्वजीत नाम के एक आरोपी को भी पकड़ा…
कभी आपने सोचा है कि वही हालात, वही लोग और वही जिंदगी होने के बावजूद कुछ लोग अलग तरीके से सोचते और आगे बढ़ते क्यों हैं? असल फर्क उनके नजरिए में होता है। यही नजरिया इंसान को या तो आगे ले जाता है या फिर उसे वहीं रोक देता है। आचार्य चाणक्य की बातें इसी नजरिए को बदलने की ताकत रखती हैं। उनकी नीतियां आज भी उतनी ही असरदार हैं जितनी सदियों पहले थीं। ये सिर्फ किताबों में पढ़ने वाली बातें नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली सीख हैं, अगर आप इन बातों को समझकर अपनाते…
नई दिल्ली। IPL 2026 के 52वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारी की बदौलत GT 229 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंची थी। सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 और गिल ने 44 गेंदों में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए RR 152 रनों पर ढेर हो गई। वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई, लेकिन वह 16 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। जानिए अब ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किसके पास है, इसकी दौड़ में शामिल टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं। IPL…
नई दिल्ली। ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ को लेकर फैंस में बज देखने को मिल रहा है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने शनिवार को शानदार कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में। ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ का तीसरे दिन का कलेक्शन Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 1713 शोज मिले। वहीं फिल्म ने 27.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने हिंदी में 2.15 करोड़ कमाए। वहीं तमिल में…
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों वन उत्पादन केंद्र की बुंदेली हर्बल चाय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। गर्मी के मौसम में लोग अब पारंपरिक चाय और ठंडे पेय पदार्थों की जगह प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में तुलसी, अदरक, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, अर्जुन छाल और सौंफ जैसी औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार यह हर्बल चाय लोगों को स्वाद के साथ सेहत का लाभ भी दे रही है। वन उत्पादन केंद्र में तैयार की जा रही इस चाय में पेपरमिंट, कैमोमाइल और लेमनग्रास जैसी जड़ी-बूटियों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न 10 स्थानों पर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जायेंगे। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन की प्रशासनिक तैयारियां निरंतर तेज गति से प्रगति पर हैँ । नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। आज सुबह नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर शव को घसीटने और खून के निशान मिले हैं। राहगीरों ने सुबह झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बसंत पटेल (37) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के सोनसरी…

