Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: रायपुर समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला
- मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों का करेंगे दौरा…
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न 10 स्थानों पर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जायेंगे। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन की प्रशासनिक तैयारियां निरंतर तेज गति से प्रगति पर हैँ । नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। आज सुबह नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर शव को घसीटने और खून के निशान मिले हैं। राहगीरों ने सुबह झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बसंत पटेल (37) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के सोनसरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा शुक्रवार शाम भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया गया, जिसमें 148 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस प्रतिष्ठित सूची में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पली-बढ़ी सुष्मिता सिंह ने 32वीं रैंक हासिल कर भारतीय वन सेवा (IFS) में चयन प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से प्रदेश में हर्ष का माहौल है। सुष्मिता सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजनांदगांव के जेएमजे नवजीवन स्कूल और रॉयल किड्स स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल सरकंडा, जैन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर और डीपीएस भिलाई से 12वीं तक की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम में बदलाव का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। कई जगहों पर अंधड़ से पेड़ गिर गए। वहीं देर रात बिजली गुल होने से कई घंटे अंधेरा छाया रहा। कई इलाकों में रविवार को भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज एक-दो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजाधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज होगा IPL का महामुकाबला। 10 साल के बाद आईपीएल का सूखा खत्म होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी फैंस में जोश भर देगी। हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटेंगे। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह सुबह 10.30 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे। ग्राम कलिबा में दोपहर 12.10 बजे से 1 बजे तक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे पर जशपुर से रवाना होकर 2.30 बजे कबीरधाम आएंगे। जहां वे अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे मुंगेली जाएंगे। मुंगेली कलेक्ट्रेट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे दाऊपारा चौक में बाबा संत गुरु…
*वायरल वीडियो में हितग्राही के उड़ीसा में निवासरत होने के कारण आवास सर्वे में नहीं था नाम, जल्द दिलाया जाएगा आवास- जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद* *समाधान शिविर में हितग्राही का बनवाया गया राशन कार्ड और जॉब कार्ड* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l राज्य शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए केंद्र प्रवर्तित पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक राज्य में सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से लगभग 21 हजार आवास पूर्ण भी हो चुके हैं। ऐसे हितग्राही जो पूर्व में छूट गए थे,…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर के प्रबंधन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि विद्यालय में पिछले कई महीनों से कुछ शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों द्वारा लगातार ऐसी गतिविधियाँ की जा रही थीं, जिनसे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, बच्चों की पढ़ाई एवं संस्था की प्रतिष्ठा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी। यह रिकॉर्ड में है कि दिनांक 29.09.2025 को रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटी द्वारा पारित आदेश को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष चुनौती दी गई थी। तत्पश्चात शासन के आदेश दिनांक 01.12.2025 के अनुसार जिला कलेक्टर, रायपुर को प्रशासक नियुक्त किया गया। प्रशासक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के कर अधिकारियों के हितों की रक्षा और विभागीय समस्याओं के निराकरण हेतु आज 09 मई 2026 को ‘छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ’ का विधिवत गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी और ऊर्जावान अधिकारियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गई हैं- * अध्यक्ष: डॉ. कृतिका ठाकुर * उपाध्यक्ष: अरुण कुमार सिन्हा * सचिव: आशीष शुक्ला * संयुक्त सचिव: संगीता गजेन्द्र * कोषाध्यक्ष: संतोष कश्यप संघ सदस्य व विशेष सदस्य गण सतीश विनायक गाड़गे, अवधेश यादव ,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। वर्षों से एक सुरक्षित एवं पक्के घर का सपना देख रहे बलरामपुर जिले के ग्राम टांगरमहरी निवासी रमोद के लिए वह पल यादगार बन गया जब सरनाडीह में आयोजित समाधान शिविर में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र पाकर रमोद और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी थी। रमोद ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा…

