Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ADM कोर्ट का बाबू 15,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा ट्रैप
- बिलासपुर में ‘बिहान’ की दीदियों का कमाल: अब महिलाएं संभालेंगी बिजली का मोर्चा, आर-सेटी में प्रशिक्षण लेकर बनीं ‘इलेक्ट्रिशियन’
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।जिले के बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी भाटागुड़ा में बीती रात एक पति ने पत्नी के साथ हुए विवाद पर उसके सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करमरी भाटागुड़ा में रहने वाला रेंगा बघेल 37 वर्ष जो दिन भर कोई काम नही करते हुए घूमते रहता था, वही उसकी पत्नी पुरनी बघेल उर्फ पूर्णिमा 29 वर्ष कुली मजदूरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सकमा। जिला मुख्यालय सुकमा के पत्रकार भवन में आज शुक्रवार काे प्रेस वार्ता काे संबाेधित करते हुए पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने कहा कि आंध्रप्रदेश में फर्जी मुठभेड़ में नक्सली हिड़मा काे मारा गया है, नक्सली लीडर देवजी ने ही उसे मरवाया है। उसने बाकी 50 लोगों को अरेस्ट करवा दिया और वह स्वयं बचकर निकल गया । अब नक्सली लीडर देवजी आंध्रप्रदेश सरकार का मेहमान बनकर रह रहा है। मनीष कुंजाम का कहना है कि झीरम घाटी हमले में हिड़मा का हाथ नहीं था। बस्तर में हुई सारी बड़ी घटनाओं का मास्टर माइंड हिड़मा को बताया…
मुख्यमंत्री “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में विकास में बाधक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। व्यापमं द्वारा 16 जिलों में 7 दिसम्बर 2025 को जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 16 जिलों के चयनित परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। तथापि इस परीक्षा में राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। जगदलपुर बस्तर में 60 परीक्षा केन्द्र में 15908 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय 12 बजे से दोपहर 2.15 तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आंगनबाड़ी सेवाओं का व्यापक सुदृढ़ीकरण ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में बच्चों के समग्र विकास का मजबूत आधार बन रहा है। प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा और अनुशासन की नींव रखने वाले आंगनबाड़ी केंद्र अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर नौनिहालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। पिछले एक दशक में महात्मा गांधी नरेगा और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वित प्रयासों से जिले में 148 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा किया गया है। इस मॉडल ने हजारों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण और शिक्षा गतिविधियों से जोड़कर उनके उज्ज्वल…
कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जंग में राज्य सरकार की पहल को मिली सफलता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन कुपोषण से लड़ने और राज्य में फोर्टिफाइड चावल के उपभोग को बढ़ावा देने निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य में पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम और समाज कल्याण फाउंडेशन के सहयोग से गत दिवस मेफेयर लेक रिज़ॉर्ट, रायपुर में चावल फोर्टिफिकेशन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ष्पोषण प्रथमष् जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसे विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा छत्तीसगढ़ में लागू किया जा रहा है। रीना बाबासाहेब कंगाले,…
घर में लगाया सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। इस योजना के तहत कुनकुरी निवासी एवं व्यवसायी प्रभाष कुमार जैन ने अपने घर की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए पिछले महीने ही 5 किलोवाट सोलर पैनल स्थापित कराया है। जैन कहते हैं कि यह योजना आम परिवारों के लिए बड़ी मददगार है-“अब हमें भारी बिजली बिलों की चिंता नहीं रहेगी और घर में लगातार बिजली का उपयोग बिना बोझ के कर सकेंगे।” इस सोलर प्रणाली…
किसान चेतन पटेल ने 76 क्विंटल धान बेचा, प्राप्त राशि से चुकायेंगे ट्रैक्टर की किश्त खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। धान खरीदी को लेकर शासन की नीतियों और केंद्रों में पारदर्शी और सुदृढ़ प्रबंधन आधारित व्यवस्थाओं और बिक्री के बाद समय पर भुगतान सुनिश्चित होने से किसानों में धान खरीदी को लेकर काफी उत्साह है। कबीरधाम जिले के ग्राम बाघुटोला के किसान चेतन पटेल द्वारा इस वर्ष 76 क्विंटल धान बेचा गया। पटेल ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के कारण अब न तो समिति में लंबी कतारों में लगना पड़ता है और न ही बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत होती…
मोबाइल मेडिकल यूनिट ने पौने दो लाख लोगों को पहुंचाया घर के पास इलाज, 50,000 से अधिक निःशुल्क लैब टेस्ट खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। योजना का मुख्य लक्ष्य शहरी स्लम क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में नगर पालिका परिषद महासमुंद के विभिन्न वार्डों में नियमित स्वास्थ्य शिविरों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा शक्ति की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर तैयारी और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की सेवा में एक नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी ने हमेशा उत्कृष्टता, साहस और लगन का परिचय दिया है। इस परीक्षा में सफल हुए सभी प्रतिभागियों ने अपने धैर्य और लक्ष्य…

