Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के बोरिद गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दातून तोड़कर फेंकने की मामूली बात पर दो महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा इतनी हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला की जान चली गई। घटना की सूचना के बाद रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बोरिद गांव निवासी 52 वर्षीय राधाबाई बघेल और उसी गांव की 27 वर्षीय हेमा भारती के बीच दातून फेंकने को लेकर कहा-सुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राज्योत्सव में थाना प्रभारी का कॉलर पकड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि राज्योत्सव के जश्न के बीच कवर्धा में सोमवार देर रात रंग में भंग पड़ गया। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू और थाना प्रभारी योगेश कश्यप के बीच झूमाझटकी ने माहौल गर्मा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जनसंपर्क अधिकारी जगदलपुर द्वारा जारी जानकारी में बताया गया कि छत्तीसगढ़ ने अपने 25 वर्षों के विकास पथ पर सबसे बड़ी सफलता लघु वनोपजों के क्षेत्र में मिली है। संग्राहकों की आय को सुनिश्चित करने के लिए तेंदूपत्ता का मानक बोरा मूल्य जो वर्ष 2000 में मात्र 400 रुपए था, वह बढ़कर अब 5,500 रुपए हो गया है। इसके अलावा, लघु वनोपजों पर समर्थन मूल्य पर खरीद की संख्या 7 से बढ़कर अब 67 तक पहुंच गई है, जिससे वनवासियों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई है। इस पहल को वन धन विकास योजना के माध्यम से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में प्रभारी प्राचार्य सहित 13 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण में प्रभारी प्राचार्य सौखी लाल पंकज, व्याख्याता फनेन्द्र कुमार रॉय, रवि कुमार देवांगन, प्रमिला देवागंन, आशीष ठाकुर, अमरचंद बर्मन, संजय…

Read More

आमजनों की सुनी समस्याएं, मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम ग्राम भूमियापारा के दिव्यांग शिवनंदन और ग्राम बीजातराई के छोटेलाल ने ट्रायसायकल हेतु आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि दिव्यांग होने के कारण दैनिक दिनचर्या में समस्या होती है। कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल प्रदान किया। जनदर्शन में 100 से अधिक आवेदन प्राप्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय सघन दौरे में क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और महत्वपूर्ण घोषणाओं, भूमिपूजन व लोकार्पण के माध्यम से स्थानीय बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं में बड़े सुधार की नींव रखी। उन्होंने करंदोला, गुमगा और नगरी में आयोजित कार्यक्रमों में 7 करोड़ 82 लाख रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगातें दीं। मंत्री ने नगरी में घोषित कार्यों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिलाधीश एवं कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज गिधवा-परसदा प्रवासी पक्षी विहार का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी दुर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती प्रेमलता पद्माकर, एसडीएम नवागढ़ सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शर्मा ने विहार क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) से मुलाकात की तथा उनसे प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों, आगमन काल, एवं उनके संरक्षण के प्रयासों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। वॉलंटियर्स ने बताया कि इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में पक्षी आते हैं, जिनमें सरस, पेंटेड स्टॉर्क, व्हिस्लिंग टील,…

Read More

विभागीय स्टॉलों में झलकी जिले की 25 वर्षों की विकास यात्रा – कलेक्टर बोले, “बेमेतरा ने हर क्षेत्र में गढ़ी नई पहचान” खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित रजत राज्योत्सव के अंतर्गत जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल ग्राउंड मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव हर्षाेल्लास के साथ चल रहा हैं। राज्योत्सव के पहले व दूसरे दिन कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण कर विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत विकास कार्यों, नवाचारों और योजनाओं…

Read More

माटीकला बोर्ड के स्टॉल पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़ बस्तर का प्रसिद्ध अलंकृत हाथी सबको आ रहा पसंद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव परिसर के शिल्पग्राम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारंपरिक और सांस्कृतिक शिल्प, कलाओं और कारीगरी की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल्स में लोग न केवल कलाकृतियों को देख रहे हैं बल्कि जमकर खरीददारी भी कर रहे हैं। शिल्पग्राम में माटीकला बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में टेराकोटा मिट्टी से निर्मित आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है,…

Read More

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कलेक्टर से बात कर दुर्घटना की ली जानकारी: प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताया और कहा कि इस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर बिलासपुर जिला कलेक्टर से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रभावितों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए…

Read More