खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय सघन दौरे में क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और महत्वपूर्ण घोषणाओं, भूमिपूजन व लोकार्पण के माध्यम से स्थानीय बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं में बड़े सुधार की नींव रखी। उन्होंने करंदोला, गुमगा और नगरी में आयोजित कार्यक्रमों में 7 करोड़ 82 लाख रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगातें दीं। मंत्री ने नगरी में घोषित कार्यों का उल्लेख करते हुए सुशासन और अंतिम छोर तक सुविधाओं की पहुच सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सरकार की सुविधाएं हर नागरिक के दरवाजे तक पहुंचे। नगरी में बनने वाला पंचायत भवन सह कॉमन सर्विस सेंटर इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। अब ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं देगा। वहीं, गोलावण्ड में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति इस बात की गारंटी है कि अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा। स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके घर के पास ही उपलब्ध होंगी, यही सुशासन का असली अर्थ है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करन्दोला में मंत्री श्री कश्यप ने 4 करोड़ 8 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। करन्दोला चैरा स्कूल से कुम्हली तक 3.50 किमी लम्बी पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण का भूमिपूजन रहा, जो इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इसके अतिरिक्त, शिक्षा और सामाजिक कार्यों को बल देते हुए 21 लाख 59 हजार रुपए की लागत के उच्च प्राथमिक शाला करन्दोला के नवीन भवन और 24 लाख 70 हजार की लागत के महतारी सदन भवन का लोकार्पण भी किया गया। इसके पश्चात मंत्री श्री कश्यप ग्राम पंचायत गुमगा में उन्होंने कुल 2 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री कश्यप ने नगरी में 54 लाख रुपए के दो महत्वपूर्ण जनसुविधा केंद्रित कार्यों की घोषणा की।
लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


