Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: रायपुर समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला
- मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों का करेंगे दौरा…
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से लगभग 12 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुलभ बना दिया है। लंबे समय से खराब स्थिति में होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, ग्रामीण, किसान और वाहन चालक सभी प्रभावित हो रहे थे। इससे परेशान तीन गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान के माध्यम से सड़क सुधारने का अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने अपने श्रम से गड्ढों को भरने और सड़क की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर ओलंपिक के विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के तहत शनिवार की रात भोपालपटनम नगर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के सौजन्य से पवन म्यूजिकल ग्रुप, जगदलपुर द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। संगीतमय माहौल में उपस्थित नगरवासी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने संगीत की सुरधारा में झूमते हुए शाम का भरपूर आनंद लिया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा स्वयं भी मंच पर उपस्थित रहे और विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ उत्सव का उल्लास साझा किया। कार्यक्रम में विविध गीतों और प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। लोगों ने देर रात तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता टीएस. सिंहदेव अपने निजी प्रवास पर बस्तर पहुंचे। मीडिया से भी चर्चा के दौरान एसआईआर पर टीएस. सिंहदेव ने कहा कि मतदाता सूचि दूषित है, जितनी जल्दी चुनाव आयोग इसे ठीक करे बेहतर होगा। वर्तमान में एसआईआर हो रहा है वह अत्यधिक कठिन प्रक्रिया है। हर व्यक्ति को फॉर्म भरना है, 2 फोटो चिपकाने होंगे। अब ये बताएं कि अबूझमाड़ के लोग कहां फोटो खिंचवाने जाएं? इस प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट अटैच करना है। वहां कहां जाकर फोटो कॉपी करेंगे? जनता के पूरे अधिकार के साथ जो नाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के केस में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। वीरेंद्र तोमर बीते 5 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर आई है। एसीसीयू के ऑफिस में अफसर वीरेंद्र तोमर से पूछताछ कर रहे हैं। वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। दोनों भाइयों पर रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से ज्यादा केस दर्ज है। वीरेंद्र…
सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। विगत 4 नवम्बर को इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ प्रारंभिक पांच दिनों (4 नवम्बर से 8 नवम्बर तक) में करीब 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं। राज्य में पंजीकृत दो करोड़ 12…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के गोद ग्राम-सोनपुरी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों एवं लखपति दीदियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने उन्हें अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिया। राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न कौशल क्षेत्रों में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें अच्छे से अध्ययन करने और स्किल सीख कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लखपति दीदियों से चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। लखपति दीदियों ने जैविक खेती, ड्रोन के माध्यम से किये जा…
बस्तर संभाग के संवेदनशील ग्रामों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में उप मुख्यमंत्री, विधायक ने की चिकित्सकों से चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने संक्षिप्त एक दिवसीय प्रवास के दौरान स्व बलिराम स्मृति मेडिकल कॉलेज के चरक सभागार में मेडिकल कॉलेज के अध्ययनरत चिकित्सकों से संवाद करते हुए कहा कि सुरक्षा कैंपों के समीप संवेदनशील ग्रामों में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर एक नई पहल है, जो चिकित्सकों को बस्तर क्षेत्र की जनता से जुड़ने के साथ एक अनोखा अनुभव प्राप्त करने का अवसर है। हमारे सुझाव को स्वीकार कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश में सियासत जारी है। इस बीच शनिवार को कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए। उनके बयानों के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर बृहस्पत सिंह कांग्रेस में परेशान हैं, तो वे बीजेपी में शामिल हो जाएं। बीजेपी बड़े दिल वाली पार्टी है। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि बृहस्पत सिंह कांग्रेस के पुराने आदिवासी नेता हैं। वे अपने मन की…
KWNS – रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन रायपुर में सौजन्य भेंट की। उप राज्यपाल सिन्हा ने राज्यपाल रमेन डेका को माता वैष्णो देवी का पवित्र प्रसाद भेंट किया। राज्यपाल डेका ने उपराज्यपाल सिन्हा का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाने के लिए उपराज्यपाल ने राजभवन परिवार के साथ सामूहिक फोटो भी ली।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्तियों के गाइडलाइन निर्धारण संबंधी नियमों में बड़ा सुधार करते हुए नए नियम जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जमीन गाइडलाइन मूल्य निर्धारण में बड़ा बदलाव किया गया है। इससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब आसान होगी। वहीं, भ्रम, विसंगतियां व अतिरिक्त शुल्क भी समाप्त होंगे, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। (CG News: 25 साल पुराना नियम बदला, संपत्ति की नई गाइडलाइन जारी) पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि जमीन के गाइडलाइन मूल्य निर्धारण संबंधी वर्तमान नियम अत्यंत जटिल तथा विरोधाभासी हैं तथा…

