Author: Khabar World

तकनीक आधारित टोकन व्यवस्था से धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा ’सुचारू और समयबद्ध धान खरीदी से किसानों में बढ़ा भरोसा’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर चल रही धान उपार्जन व्यवस्था में इस वर्ष किसानों के लिए कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लागू सुगम, पारदर्शी और तकनीक- आधारित प्रणाली ने किसानों के कार्य को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बनाया है। इसी बदली हुई व्यवस्था में ग्राम सलोनी के किसान त्रिभुवन सिन्हा ने अपनी मेहनत और तकनीक के सही उपयोग से एक मिसाल कायम की है। सिन्हा ने…

Read More

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले के विकासखंड छुईखदान के अंतर्गत ग्राम शिलपट्टी के मेहनतकश किसान भुनेश्वर साहू ने इस खरीदी सीजन में आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन हासिल किया और कुल 117 क्विंटल धान शासकीय उपार्जन केंद्र में बेचा। डिजिटल टोकन व्यवस्था से उन्हें केंद्र में भीड़-भाड़ और प्रतीक्षा जैसी समस्याओं से राहत मिली, जिससे खरीदी प्रक्रिया उनके लिए पहले की तुलना में अधिक सहज और पारदर्शी रही। भुनेश्वर साहू बताते हैं कि ऐप से जुड़ी सुविधा ने किसानों के काम को काफी सरल बना दिया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले की मांदरी नृत्य दल को सम्मान मिला। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहले से ही बम्बू राफ्टिंग, कायकिंक और ट्रैकिंग जैसी कई साहसिक गतिविधियां उपलब्ध हैं। ऐसी गतिविधियां उद्यान के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने वाले पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान कर रही हैं। इसी उद्यान में शीघ्र ही पर्यटकों के लिए एडवेंचर पार्क भी बनेगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि पर्यटकों के लिए उद्यान में एडवेंचर पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे उद्यान में पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगा। विदित हाे कि छत्तीसगढ़…

Read More

* शंकर नगर बीटीआई ग्राउण्ड में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला शुरू* KWNS –  रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउण्ड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह 55 परियोजना राज्य के 26 जिलों में शुरू होंगी, जिनके माध्यम से 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण मकानों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हाउसिंग बोर्ड के एआई चैट बॉट और पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को हाउसिंग बोर्ड की…

Read More

KWNS –  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलंबो में आयोजित विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड में नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए गर्व, प्रेरणा और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण बताया। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह जीत केवल एक खेल उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि हिम्मत, विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति की विजयगाथा है। भारतीय बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती। विशेष रूप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके संग्रहण का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। जिले के 34,033 परिवारों को तेंदूपत्ता संग्रहण के बदले कुल 9 करोड़ 41 लाख 73 हजार रूपए की राशि ऑनलाइन माध्यम से क गई। 100 प्रतिशत डिजिटल भुगतान से न केवल व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि संग्राहकों का वन विभाग पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 15 समितियां कार्यरत है इनमें सबसे अधिक मारडूम की समिति ने तेंदूपत्ता संग्रहण किया वहीं छिंदगांव की समिति ने सबसे कम संग्रहण…

Read More

जो भी हिंसा का रास्ता छोड़कर लौटना चाहते हैं, उसके लिए पुनर्वास का दरवाज़ा खुला रहेगा – सुंदरराज पी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी यानी पीएलजीए के 25 वर्ष पूरे होने पर नक्सलियों की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने 17 पेज का एक संदेश बुकलेट जारी कर बीते 11 महीने का ब्योरा दिया है। इस बुकलेट के जरिए नक्सलियों ने बताया है कि 2025 में कगार युद्ध ने उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों को साल 2025 में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है, उनके बड़े लीडर इसी साल मारे गए। नुकसान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा…

Read More

नक्सली संगठन भी अब यह स्वीकार करने लगे 31 मार्च 2026 तक खत्म हाे जाएगा नक्सलवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन में बड़ी हलचल देखी जा रही है। बिखरते नक्सली संगठन इसी बीच पहली बार एमएमसी जोन ने हथियार छोड़ने की इच्छा जताते हुए तीन राज्यों की सरकारों से 15 फरवरी 2026 तक थोड़ा संयम बरतें और अपने सुरक्षा बलों के अभियान को रोकें। केंद्र सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। नक्सली संगठन भी अब यह स्वीकार करने लगे हैं कि केंद्रीय गृह…

Read More

*पुलिस ने पकड़ी 5 गाड़ियों में भरा सैकड़ों टन अवैध कोयला आखिर किस खदान से और कैसे निकलकर आया?* KWNS -रमेश अग्रवाल , रायगढ़। सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे की कारी छापर कोल साइडिंग से अवैध कोयले से भरी लगभग 5 गाड़ियों को बीती रात घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा है! धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने की कार्यवाही की पुष्टी,कहा आरोपियों को बख्शा नही जायेगा, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है! घरघोड़ा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है,लेकिन इस मामले में पुलिस को किस खदान से और खदान से कैसे…

Read More