Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश
- मुंगेली नगर पालिका विवाद: भाजपा का अध्यक्ष रोहित शुक्ला पर पलटवार, आरोपों को बताया ‘नाकामी छिपाने का जरिया’
- सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दंतेवाड़ा के छिंदनार में ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने फूँकी खेल क्रांति की फूँक: 50 गाँवों में बनेंगे मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बनाए गए चेकडैम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत उफिया में सुई थोपा नाला पर निर्मित चेकडैम इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। इस संरचना ने न केवल वर्षा जल का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया है, बल्कि क्षेत्र के भू-जल स्तर में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहले जहां जल…
गृहिणी से सफल कृषक उद्यमी बनीं सिदाय नेताम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ कोंडागांव जिले में सकारात्मक बदलाव की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गट्टीपलना की निवासी श्रीमती सिदाय नेताम आज एक सफल कृषक उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। फरसगांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गट्टीपलना की श्रीमती सिदाय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में आज सूरजपुर जिले में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके और उनकी बहन के नाम पर ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर स्थित जमीन का अधिग्रहण महामाया कोयला खदान जरही द्वारा किया गया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीमों ने जिले के विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के तहत कुल 43 कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 05 कृषि केंद्रों में विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया तथा 17 केंद्रों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही संबंधित संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि निर्धारित दर पर ही रासायनिक उर्वरकों का विक्रय करें तथा…
“रातों-रात ढहा स्कूल भवन: अब बच्चों की सुरक्षा और भविष्य के लिए नए, सुरक्षित स्कूल निर्माण की उठी मांग” खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के ग्राम पंचायत पालचुआ (पीपरपारा) में एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई है, जहां बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल भवन को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को 22 अप्रैल की सुबह उस समय हुई, जब स्कूल का चपरासी रोज की तरह साफ-सफाई के लिए पहुंचा। स्कूल पहुंचते ही उसने देखा कि भवन चारों तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष को जारी नोटिस और नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा लगाया गये आरोप कि विभागीय मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भेदभाव पूर्वक नोटिस भेज कर उनको पद से हटाने की दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं के द्वारा पत्रकार वार्ता किया और यह कहा कि पीआईसी के गठन का अधिकार नगर पालिका अध्यक्ष का है पीआईसी गठन में अनियमितता एवं त्रुटि होने से तथा बिना सहमति के पीआईसी सदस्य नियुक्त करने के कारण सदस्यों…
जनजातीय अंचल में खेलों के जरिए बदलाव की नई लहर – सचिन तेंदुलकर का दौरा प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार ग्राम में सचिन तेंदुलकर का आगमन बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान है। यह उस नए बस्तर की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो अब भय और असुरक्षा की छाया से निकलकर विकास, अवसर और आत्मविश्वास की दिशा में तेजी से आगे…
सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’ छात्र जीवन में प्रतिभा के साथ-साथ अनुशासन एवं कड़ी मेहनत सर्वाधिक जरूरी- तेंदुलकर खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बना, जहाँ क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर एवं मानदेशी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मानदेशी फाउंडेशन की फाउंडर चेतना सिन्हा भी सचिन के साथ मौजूद रहीं, जो इस क्षेत्र में बुनियादी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिलकर कार्य…
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर मासिक आय 10 हजार रुपये से बढ़कर हुई 25 हजार रुपये तक खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जनपद पंचायत लोरमी के ग्राम खपरीकला की निवासी श्रीमती सम्पत्ति प्रजापति ने सीमित संसाधनों के बावजूद स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सम्पत्ति दीदी आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचानी जा रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। समूह से जुड़ने से पहले उनके परिवार की आय का मुख्य साधन एक छोटा सा होटल व्यवसाय था, जिससे मुश्किल से घर का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड में तीन दिन पूर्व ही असमय बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की तैयार सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसकी सूचना पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान में लेकर पटवारी को ग्राम पंचायत टलनार भेजा। पटवारी ने सरपंच और ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेने के बाद गांव में बैठक हुई दर्जनों किसानों ने अपने नुकसान को लेकर जानकारी दी। वहीं आज भी बाकी बचे किसानों की नुकसान की स्थिति का जायजा पटवारी के…

