Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
Author: Khabar World
नई दिल्ली। ममता बनर्जी को पहले 2021 में नंदीग्राम और फिर 2026 में भवानीपुर में शिकस्त देने के बाद शुभेंदु अधिकारी बीजेपी के शीर्ष नेता के तौर पर उभरे हैं। अब उन्हें बीजेपी ने बंगाल की जिम्मेदारी सौंप दी है। बतौर मुख्यमंत्री वो राज्य की कमान संभालेंगे। उन्हें विधायक दल के नेता के तौर पर चुना गया है। इसका ऐलान भी गृहमंत्री अमित शाह ने किया है। बंगाल में राजनीति में बीजेपी का आना, एक बहुत राजनीतिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है। आइए जानते हैं शुभेंदु अधिकारी से जुड़ी फैक्टस मामला साल 2007 और 2008 से जुड़ा है।…
नई दिल्ली। तमिलनाडु में एक्टर विजय का मुख्यमंत्री लगभग तय है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को CPI और CPI(M) ने समर्थन देने की घोषणा कर दी है। सूत्रों का दावा है कि विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) भी विजय को समर्थन देने को तैयार है। TVK ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती हैं। दो सीटों पर विजय जीते हैं। उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में बहुमत के लिए 11 विधायक और चाहिए। कांग्रेस के 5 विधायक पहले ही TVK को समर्थन दे चुके हैं। CPI, CPI (M) और VCK के पास 2-2, कुल 6 विधायक हैं। ऐसे…
’दिव्यांग कार्तिकेय को मिला राशन कार्ड, अब खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की भावना के साथ पहुंचाने आयोजित सुशासन तिहार प्रत्येक वर्ग के लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। शासन द्वारा केवल समस्याएं सुनने तक सीमित न रहकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सुशासन तिहार में कोरबा जिले में भी लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां…
’महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है।” उन्होंने आज सूरजपुर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। प्रदेशभर में आज आयोजित सामूहिक विवाह समारोहों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की अनूठी झलक देखने को मिली। राज्य स्तर पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में…
संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुमशुदा लोगों की तलाश अब केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि संवेदनशील पुलिसिंग और मानवीय जिम्मेदारी की मजबूत पहल बन गयी है। राज्य में वर्ष 2021 से अप्रैल 2026 तक कुल 1 लाख 3 हजार 766 गुम इंसानों की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिनमें से 87 हजार 35 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों तक पहुंचाया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को राज्य में गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए प्रभावी अभियान संचालित करने के निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज 8 मई को जिला अस्पताल में रेडक्रॉस सोसायटी शाखा काेंड़ागांव द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में काेंड़ागांव पुलिस के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने स्वयं रक्तदान कर समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेरित किया। काेंड़ागांव पुलिस के 14 अधिकारी एवं कर्मचारी, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी के 6 जवान कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। काेंड़ागांव पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने रक्तदान के बाद कहा कि रक्तदान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में रोजाना मौसम में बदलाव हो रहा है, सुबह से शाम तक तेज धूप और शाम होते-होते आंधी और बारिश शुरू हो जा जाती है, बीते 3 दिनों से चल रहे मौसम की इस आंख मिचौली का सीधा असर तेंदूपत्ता की तोड़ाई, खरीदी और उसकी गुणवत्ता पर पड़ रहा है। तेज हवा, बारिश और ओले से जहां तेंदूपत्ता के फटने का डर है, वहीं संग्रहण केंद्रों में सुखाने के लिए रखे गए तेंदूपत्ता के बंडल हवा से उड़ कर टूट रहे हैं, बारिश से बंडल भीग जा रहे है, नमी के कारण बंडलों में दीमक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले का भोपालपटनम क्षेत्र कभी बांस शिल्प कला के लिए पहचान रखता था, लेकिन आज अपनी ही पारंपरिक विरासत को बचाने की जंग लड़ रहा है। जिन हाथों ने दशकों तक बांस से टुकनी, सुपा, मुर्गी गुड़ा और घरेलू उपयोग की सामग्री बनाकर गांव-गांव पहचान बनाई, वे हाथ अब रोजी-रोटी के लिए दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर हैं। बाजार में प्लास्टिक के मशीन निर्मित सामानों की बढ़ती मांग ने पुश्तैनी बांस कला को लगभग हाशिए पर पहुंचा दिया है। फिलहाल बांस की धरती पर यह पुश्तैनी हुनर धीरे-धीरे अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। भोपालपटनम ब्लॉक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की करीब 35 युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाकर बंधक बनाए जाने का आरोप है। इनमें दुर्गूकोंदल क्षेत्र की कई लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब दुर्गूकोंदल की एक युवती ने गांव में मैसेज भेजकर मदद मांगी। युवती ने बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और वहां जबरन रोका जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया में युवतियों के वीडियो वायरल होने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल सट्टा रैकेट पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा टीम ने बड़ी कार्रवाई की हैं ऑनलाइन सट्टा के एक प्रकरण में 10 आरोपियों से 10 नग स्क्रीन टच मोबाइल और 40 हजार नगद रकम जप्त किया है। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने बताया कि बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बेमेतरा निवासी महेंद्र सोनी के द्वारा बीटीआई ग्राउंड कोबिया में मोबाइल से ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल में सट्टा खेला जा रहा है, सूचना के आधार पर रेड करवाई की गई…

