Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
- चूल्हे-चौके से बिजनेस साम्राज्य तक: बिलासपुर की 12 महिलाओं ने खड़ा किया 10 लाख का ‘टेंट हाउस’ बिजनेस
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बस्तर संभाग ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मंशा के अनुरूप अब हाईवे सहित सभी प्रमुख मार्गों पर मोटरसाइकिल चालक के साथ-साथ पीछे बैठे सवार के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कड़े प्रावधान किए गए हैं, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 194(घ) के तहत भारी अर्थदंड वसूलने की चेतावनी दी गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों में विशेष रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की है। जिले के दुलदुला जनपद पंचायत के समीप विकसित किया गया “इको पार्क” आज न केवल स्थानीय पर्यटन का केंद्र बना हुआ है, बल्कि “वेस्ट टू बेस्ट” (कबाड़ से जुगाड़) की अवधारणा को धरातल पर उतारने वाला एक उत्कृष्ट मॉडल भी बन गया है। अनुपयोगी और बेकार समझी जाने वाली सामग्रियों से सजी इस सुंदर संरचना ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई सोच जागृत की है। कबाड़ से तैयार हुई कलाकृतियां इस पार्क की सबसे बड़ी विशेषता इसका निर्माण है।…
आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बना गायत्री महिला स्व-सहायता समूह खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने भाग्य को बदलने वाली ग्रामीण महिलाएं हैं। महिलाओं की संघर्ष यह दर्शाती है कि आत्मनिर्भरता से न केवल आर्थिक स्थिति सुधरती है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मान और निर्णय लेने का अधिकार भी मिलता है। जहाँ महिलाएं घर से निकलकर उद्यमी बन रही हैं, आत्मनिर्भर भारत का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित ग्राम कर्रा (हि.) की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि…
विश्वविद्यालय के गुणात्मक विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलपति ने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के भविष्य, शैक्षणिक सुधारों और बुनियादी ढाँचे के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। विकास के लिए मिले महत्वपूर्ण सुझाव मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विश्वविद्यालय में संख्यात्मक विस्तार के साथ-साथ गुणात्मक विकास शिक्षा के स्तर में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर के नैसर्गिक सौंदर्य और समृद्ध संसाधनों के बीच अब एक नई और सुगंधित क्रांति आकार ले रही है, जिसका श्रेय दंतेवाड़ा जिले के बचेली निवासी युवा उद्यमी विशाल हालदार को जाता है। बीकॉम और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की शिक्षा प्राप्त करने वाले विशाल ने अपनी जड़ों से जुड़े रहने और कुछ नया करने की चाह में छिंद (खजूर की एक स्थानीय प्रजाति) के उन बीजों से हर्बल कॉफी तैयार की है, जिन्हें अब तक बस्तर में पूरी तरह व्यर्थ समझा जाता था। इस अभिनव प्रयोग के पीछे विशाल का उद्देश्य न केवल बेकार पड़े प्राकृतिक संसाधनों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे 77 किलो अवैध गांजा को जब्त किया है। मामले में महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल फोन समेत कुल 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, ओडिशा से महासमुंद की ओर एक एंबुलेंस वाहन क्रमांक एमएच 13 सीयू 0707 में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एंबुलेंस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम में नए आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा अब निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान फील्ड में सक्रिय और तकनीक आधारित कार्यशैली अपनाने वाले अधिकारी के रूप में रही है। ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी संबित मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग और जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई की है। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने नगरीय प्रशासन, पंचायत और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बाइक सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई और उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। यह घटना कुण्डा थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है, जो कि सारंगढ़ के रहने वाले थे। कृष्णा आढिल शुक्रवार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आंध्र प्रदेश प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुमला तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी के दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय एवं छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज भी उपस्थित रहे।
वट सावित्री व्रत सुहागिनों के लिए करवा चौथ व्रत के समान माना जाता है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा का खास महत्व है क्योंकि ये पेड़ सदा फलता फूलता रहता है। इसलिए इसे अखंड वैवाहिक जीवन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। वट वृक्ष अपनी जड़ों से नए पेड़ पैदा करता है, जो जीवन, पुनर्जन्म और निरंतरता का संकेत देता है यही भाव व्रत के उद्देश्य से जुड़ा है। माता सावित्री ने इस व्रत के प्रताप से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। चूंकि ये व्रत ज्येष्ठ के महीने में दो बार किया जाता है ऐसे में…

