Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों का प्रदेशभर में विरोध के बाद आज सरकार ने संशोधित गाइडलाइन जारी किया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है। बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि गाइडलाइन दरों में अभी सुधार कहां हुआ? जब तक अनाप-शनाप बढ़ाई गई गाइडलाइन दरों को नहीं सुधारा जाएगा, काम नहीं बनेगा। भूपेश बघेल ने कहा है कि यह सुधार सतही है और जनता को बहुत कम राहत देने वाला है। दरअसल अभी गाइडलाइन की दरों में सुधार नहीं हुआ है। बस एक जबरदस्ती थोपे गए नियम को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित फर्जी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि वर्ष 2023-24 की जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती की चयन सूची 8 दिसंबर को जारी होगी और मेडिकल टेस्ट 15 जनवरी से शुरू किए जाएंगे। इस भ्रामक विज्ञप्ति को बस्तर एसपी के नाम से जारी किया गया बताया गया है, लेकिन बस्तर जिले की पुलिस ने इस विज्ञप्ति को पूरी तरह फर्जी बताया है। बस्तर जिले के एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने बयान जारी कर साफ किया है, कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर सूचना सिर्फ पीएचक्यू की ऑफिशियल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। मनरेगा से निर्मित एक छोटी-सी डबरी ने किसान हिरमाराम के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। डबरी बनते ही पहली ही बारिश का मौसम उनके लिए सौभाग्य लेकर आया। डबरी पानी से भर गई और हिरमाराम ने धान खेती के साथ-साथ मछली पालन भी शुरू कर दिया। उन्होंने 5 किलो मछली बीज डालकर पालन शुरू किया, जिससे उन्हें हर साल लगभग एक लाख 10 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने लगी। मनरेगा से 2 लाख 94 हजार रुपये की स्वीकृति से बनाई डबरी सुकमा जिले में कलेक्टर और जिला सीईओ के मार्गदर्शन में शासकीय योजनाओं…
08 से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगी प्रतियोगिता, विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 08 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक विशेष गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न पर्यटन केंद्रों एवं रिजॉर्ट्स के साथ‑साथ पर्यटन बोर्ड के प्रधान कार्यालय रायपुर में भी विविध रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ पर्यटन को नए आयाम देना है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पर्यटन बोर्ड ने 08 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता…
ऑडिट पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महालेखाकार कार्यालय के आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि लेखा परीक्षा केवल सरकारी व्यय और राजस्व की जांच तक सीमित नहीं है, यह प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, और जनसेवा में उत्तरदायित्व का एक सशक्त माध्यम है। हमारे लोकतांत्रिक ढांचे मेें भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की सर्वाेच्च भूमिका है। लेखा परीक्षा को संवैधानिक प्राधिकरण का दर्जा राज्यपाल रमेन डेका आज प्रधान महालेखाकार कार्यालय में ऑडिट पखवाड़ा 2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। लेखा…
₹300 करोड़ की परियोजना से स्वास्थ्य ढांचे में आएगा ‘क्रांतिकारी बदलाव’ खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले का वर्षों पुराना सपना अब हकीकत बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को जिले में बनने वाले बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की सबसे बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसका भूमिपूजन 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों से किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक तैयारियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। ED की तरफ से चल रही बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हुई। ट्रायल में देरी होने और शराब घोटाला में चैतन्य बघेल की कोई भूमिका नहीं होने के आधार पर जमानत दिए जाने की मांग की गई। कोर्ट में कहा गया कि 4 अक्टूबर के एक बयान पर मामला दर्ज किया गया। 2 करोड़ खाते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के ग्राम राजादेवरी में कुष्ठ रोग की रोकथाम और जन जागरूकता के लिए एक सघन और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जीवन समृद्धि सहयोग संस्थान (JSSS), रायपुर के समर्पित जन स्वास्थ्य कार्यकर्ता मोहित कुमार ठाकुर और स्थानीय मितानिन दीदी के सहयोग से यह पहल गांव के हर घर तक पहुंच रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य इस अभियान का प्राथमिक लक्ष्य कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) के नए मामलों की प्रारंभिक चरण में पहचान करना है। प्रारंभिक पहचान से न केवल रोगी को समय पर उपचार मिल पाता है, बल्कि रोग को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नहर के पास एक युवती का जला हुआ शव देखा। घटना उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव की है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। जली हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे करगाडीह रोड पर टहलने निकले स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे नहर के पास आधा जला हुआ शव देखा।…
पुनरीक्षण पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्णय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और प्रस्तावों पर व्यापक परीक्षण करने के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के नगरीय विकास, रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की इंक्रीमेंटल आधार पर गणना की वर्तमान प्रणाली को समाप्त कर दिया जाए। अब…

