Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में शराबी पति और पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति मारपीट करने लगा। बीच-बचाव के दौरान पत्नी ने पत्थर के जाते से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है। यह घटना गुरुवार देर रात की है। घटना के बाद पूरी रात शव कमरे में पड़ा रहा और सुबह होने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के साथ ही जमीन पर मजबूत पकड़ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की पहली बैठक रखी गई है। प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। हाल ही में पार्टी ने 41 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। नए नेतृत्व को संगठनात्मक दिशा और कामकाज की रणनीति समझाने के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य रखा गया है। बैठक के बाद जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। इसका निर्णय भी कल होने वाली बैठक में लिया जाएगा। ट्रेनिंग दो चरणों में होगी। पहला…
साइंस कॉलेज के पास कर रहे थे ग्राहक का इंतजार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स बेचते 2 तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए से ज्यादा है। पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे? किसे बेचने वाले थे? इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। 5 दिसंबर की रात आरोपी साइंस कॉलेज मैदान के पास एक कार में पहुंचे थे, जहां वे ड्रग्स बेचने की फिराक में ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसकी सूचना…
पनौती शब्द को आमतौर पर बुरी किस्मत से जोड़ा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शनि की छोटी पनौती और बड़ी पनौती क्या है। इसका प्रयोग हम किसके लिए करते हैं और ये वरदान है या अभिशाप ? शनि की पनौती आमतौर पर पनौती शब्द का नाम सुनकर लोग इसे नकारात्मक रूप से ही देखते हैं। जबकि ज्योतिष में पनौती शब्द का संबंध शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से जोड़ा जाता है। शनि की साढ़ेसाती को बड़ी पनौती और ढैय्या को छोटी पनौती कहा जाता है।शनि की बड़ी पनौती का प्रभाव किसी राशि पर लगभग साढ़ेसात वर्षों तक रहता…
नई दिल्ली। पिछले हफ़्ते रिलीज़ होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर इंटेंस रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ ही छाई हुई है। आम लव स्टोरीज से अलग, यह फिल्म एक गहरा, सच्चा प्यार दिखाती है जो सिनेमाघरों से बाहर निकलने के बाद भी आपके ज़ेहन में ताज़ा रहता है। धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और धनुष के साथ यह उनका तीसरा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इस दौरान इसने ताबड़तोड़ नोट कमाए हैं। चलिए यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क़ में’…
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में खाने का अंदाज ही कुछ अलग होता है। हरी सब्जियों में पालक भी शामिल है, जिसका सेवन शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, हड्डियों को मजबूत करते हैं, आंखों की रोशनी सुधारते हैं, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं। पालक का जूस या सब्जी का सेवन कई बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अम्बिकापुर में तापमान 6-7°C पहुंच गया है। वहीं रायपुर में 12-13°C और दुर्ग में 11-12 °C के आसपास न्यूनतम तापमान चल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक इस तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 27.8 °C जगदलपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। स्थिति को देखते हुए लोकल प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है। रायपुर में नगर निगम ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में गुंडे-बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो चला है। अबकी बार चाकू की नोक पर पैर छुकर माफी मंगवाने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो डीडी नगर थाना इलाके में चंगोराभाठा तालाब के पास का बताया जा रहा है, जिसमें चाकू की नोक पर यश नाम का लड़का दूसरे लड़के को सोशल मीडिया में मारने की झूठी बात कहने का आरोप लगाते हुए पैर नहीं पड़ने पर चाकू मारने की धमकी दे रहा है। दूसरा लड़का इस तरह की बात नहीं करना बताता है,…
सेवानिवृत्त कर्मचारी से जबरन ₹10 लाख की वसूली खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग जिले में भी सुदखोरी के एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सुदखोरी का एक पूरा गैंग काम कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है, जहां एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी से जबरन 10 लाख रुपये की वसूली की गई है। प्रार्थी ने 3 लाख रुपए उधार लिए थे, लेकिन इसके बाद सुदखोरों ने उनसे 10 लाख रुपए से ज्यादा पैसे वसूले और लगातार पैसों की डिमांड कर रहे थे। प्रार्थी ने थाना भिलाई भट्ठी में लिखित शिकायत देते…

