Author: Khabar World

सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या मामले में पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। महिला से सामूहिक दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न के मामले में तीन महीने तक मामला दर्ज नहीं किए जाने पर सरगुजा आईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी तीन युवकों पर शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि घटना वाले दिन महिला अपने घर में अकेली थी, तभी तीनों युवक जबरन घर में घुसे…

Read More

हिंदू धर्म में हर तिथि और हर दिन किसी न किसी देवता और भगवान को समर्पित है। ग्रहों के राजा भगवान सूर्य को रविवार का दिन समर्पित है। इस विधि से करें, भगवान सूर्य की पूजा बढ़ेगी प्रतिष्ठा। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है हर तिथि और हर दिन किसी न किसी देवता और भगवान को समर्पित है। ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्यदेव को रविवार का दिन समर्पित है। मान्यता है कि रविवार के दिन पूरी विधि-विधान के साथ पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में अगर आप मान-सम्मान में बढ़ोतरी चाहते…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है। यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी फिफ्टी लगाई। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम 270 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 61 गेंद रहते 9 विकेट से यह मैच जीत लिया। 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार…

Read More

नई दिल्ली। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अकेली महारथी फिल्म है जो ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के लिए 5 दिसंबर को आ चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ऐसा धमाल कलेक्शन किया कि ‘छावा’ (31 करोड़) और ‘वॉर 2’ (29 करोड़) को बाद तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। अब दूसरे दिन फिल्म ओपनिंग डे से भी ज्यादा भयंकर कमाई करना शुरू कर चुकी है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है। ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियों में अक्सर हमारी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन केयर के लिए तेल जरूरी होता है। हालांकि आजकल इस रूखी स्किन से राहत पाने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक्स मौजूद हैं, फिर भी स्किन केयर के लिए तेल जरूरी है। ऐसे में नहाने से पहले के अलावा, तेल कब लगाना सबसे अच्छा होता है? आज हम आपको बताएंगे कि नहाने के पहले के अलावा तेल कब लगाना चाहिए। जिससे आपकी स्किन मॉइस्चराइज़्ड रहेगी और आपको मार्केट में मिलने वाले केमिकल्स या प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार सर्दियों आपको…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/पणजी। गोवा के उत्तरी गोवा जिले के अरपोरा गाँव स्थित प्रसिद्ध नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार (6 दिसंबर 2025) देर रात हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 25 तक पहुँच गई है। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।  CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस भीषण दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के मधुबन अटल आवास क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक युवक के पास से 14 लाख रुपये नगद बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ महीनों से असामान्य रूप से अधिक धनराशि खर्च कर रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर आज थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि आरोपी का नाम विजेन्द्र बैस (उम्र 38 वर्ष), पिता महेश बैस है, जो कि मधुबन रोड इलाके के श्री कृष्णा गौशाला के पास अटल आवास में रहता है। पुलिस को मुखबिर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एनएच-43 पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C अंबिकापुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब ढाई बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री साय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान वे WRD विभाग की प्रस्तुति के साथ बैठक में शामिल होंगे। शाम करीब 5 बजे श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विस्तृत चर्चा होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री साय रात करीब साढ़े 11 बजे भोपाल से रायपुर लौट आएंगे।

Read More