Author: Khabar World

विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध कानून की दी गई जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बेमेतरा द्वारा संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल सहायतालीन 1098, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने बेमेतरा शहर में जागरूकता अभियान आयोजित किया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, माननीय सचिव श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर, बेमेतरा पहुँचकर छात्रों को बाल विवाह मुक्त भारत के उद्देश्य, बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। थाना उसूर क्षेत्र के कर्रेगुट्टा पहाड़ स्थित ताड़पाला घाटी में नया सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। माओवादी विरोधी अभियान के अंतर्गत डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205, कोबरा 210 एवं केरिपु 196 की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला बेस कैंप के बाद यह दूसरा रणनीतिक कैम्प तैयार किया गया है। दुर्गम पहाड़ी, सड़क मार्ग के अभाव, कठिन चढ़ाई, IED व एम्बुश के खतरे और पानी की कमी जैसी परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। कैम्प स्थापना से क्षेत्र में अभियानों को नई गति मिलेगी और सुरक्षा दृष्टि से बढ़त सुनिश्चित होगी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में पुनर्वासित परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा आज पुनर्वासित श्रमिकों का पंजीयन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पुनर्वासित परिवारों को शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें सुरक्षित, स्वावलंबी और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार और श्रम कल्याण अधिकारी गोपाल पटेल उपस्थित रहे। श्रमिकों को मिली योजनाओं की विस्तृत जानकारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। ग्राम संकनपल्ली (पटवारी हल्का क्रमांक–03) की भूमि गैर आदिवासी के नाम दर्ज होने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने तेजी से संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ की। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी उसूर द्वारा उपलब्ध अभिलेखों एवं राजस्व दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, जिन किसानों की भूमि हस्तांतरण व नामांतरण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी, उनके संबंध में सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि सभी खसरा नंबरों पर संबंधित कृषकों के नाम ही पूर्व से दर्ज हैं। जांच के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध…

Read More

अवैध रूप से उपयोग पर होगी एफआईआर खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बिजली बिल की लगातार बढ़ती राशि पर प्रभावी नियंत्रण तथा लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्यवाही के लिए विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विगत दिवस बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के बरियो वितरण केंद्र में विशेष वसूली अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्य अभियंता छत्तीसगढ विद्युत वितरण कंपनी अम्बिकापुर क्षेत्र श्री यशवंत शिलेदार के नेतृत्व में ,अधीक्षण अभियंता श्री के.एन. सिंह, कार्यपालन अभियंता बलरामपुर श्री प्रकाश अग्रवाल तथा जिले में पदस्थ सभी सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की संयुक्त टीम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। ऑनलाइन टोकन प्रणाली ने धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सहज बनाया है। किसान स्वयं ऑनलाइन टोकन के माध्यम से घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर सकते हैं। समिति में पहुंचते ही उन्हें बिना किसी परेशानी के धान बेचना आसानी हुआ। जिला बलरामपुर- रामानुजगंज के बलरामपुर विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र बरदर में ग्राम रामनगरकला रहने वाले किसान मृणाल मंडल ने अपनी मेहनत से उपजे लगभग 166 बोरी धान का विक्रय किया। समिति में मिली बेहतर व्यवस्था, सहज प्रक्रिया और त्वरित खरीदी ने उन्हें संतुष्ट किया, मृणाल मंडल बताते हैं कि धान का सर्वाधिक मूल्य ने उनकी…

Read More

सौर संयंत्र स्थापना, जनजागरूकता, सामुदायिक भागीदारी और नवाचार पर तय होगा मॉडल विलेज का चयन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले में एक ग्राम को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में जिला स्तरीय चयन समिति ने औपचारिक रूप से चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के उन्हीं ग्रामों को प्रतिस्पर्धा में शामिल किया जाएगा, जिनकी जनसंख्या 5 हजार से अधिक है। चूंकि जिले में इस श्रेणी…

Read More

मिट्टीकला में निहारिका ने बढ़ाया प्रदेश का मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की होनहार छात्रा निहारिका नाग ने वह कर दिखाया है, जिसका सपना हर विद्यार्थी देखता है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली यह बाल प्रतिभा आज अपने हुनर से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन किया है। मिट्टीकला में मिला नया आयाम शंकरगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा निहारिका नाग को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के बाद अपनी मिट्टी कला सामर्थ्य को निखारने का सुनहरा अवसर मिला, जहां विद्यालय के बेहतर माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। धमतरी जिला के नगरी विकासखंड के सहकारी समितियों में इस वर्ष की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहतभरी साबित हो रही है। इसी का प्रमाण ग्राम सांखरा के किसान तुकाराम साहू की सफलता है, जिन्होंने धान विक्रय से मिली आय से अपने परिवार के लिए नया घर बनवाया और अब इस वर्ष प्राप्त होने वाली राशि से घर की प्लास्टरिंग व…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत कस्तूरा स्थित धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे ग्राम गिद्धादाड़ निवासी किसान अरविंद नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने हम किसानों के लिए खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। मैं यहां 50 बोरी धान लेकर आया…

Read More