Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, अधीक्षक डी.डी. टोडर उप जेल, अधिवक्ता लीगल एट डिफेंस काउंसिल विष्णु प्रसाद अग्रवाल, पैरा लीगल वालेंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गांजा तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में गांजा रखकर अभनपुर की ओर आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत चण्डी मोड़ अभनपुर तिराहा के पास आरोपियों को पकड़ने हेतु नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन कार को आता देखकर रूकवाया गया। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में…

Read More

मजबूत पक्का घर बना शोभित के सुरक्षित जीवन और खुशियों का आधार खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे प्रदेश में जरूरतमंद और निम्नवर्गीय परिवारों के सपनों को वास्तविक रूप दे रही है। राज्य के विभिन्न जिलों की तरह बलरामपुर जिले से भी इस योजना के सफल क्रियान्वयन की प्रेरक कहानियाँ सामने आ रही हैं। जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम चंदौरा निवासी शोभित बेक उन लाभार्थियों में शामिल हैं, जिनका जीवन इस योजना के चलते पूरी तरह बदल गया। पहले वे अपने परिवार के साथ मिट्टी के कच्चे घर में रहते थे और सीमित आय के कारण पक्का…

Read More

तीनों बच्चों के चेहरे की लौटी मुस्कान, माता-पिता के जीवन में जगी नई उम्मीद परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व चिरायु योजना में शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटेफटे होट, टेढेमेढे हाथ-पैर समेत 44 की गंभीर बीमारियों के इलाज का पूरा खर्च शासन द्वारा उठाया जाता है। इसमें स्वास्थ्य विभाग का चिरायु दल बच्चों की स्क्रीनिंग कर शासन को रिपोर्ट भेजता हैं, जिसके आधार पर बच्चों के इलाज के लिए फंड जारी होता है। ऐसे बच्चे जिनका इलाज निःशुल्क किया जाना है,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी और प्रदेश के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयस्तंभ चौक पहुंचे, जहां वे आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और केदार कश्यप भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस है। सभी लोग यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के जमींदार थे, उन्होंने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के चार थानों के प्रभारी समेत एसीसीयू के प्रभारियों के तबादले किए गए है, एसएसपी रजनेश सिंह ने इसका आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 8 पुलिस अफसरों के नाम शामिल है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सूरत (गुजरात) मजदूरी करने जा रहे रामानुजगंज के एक युवक का अपहरण कर मारपीट और यौन शोषण किया गया है। पीड़ित युवक रेलवे स्टेशन पहुंचा था, तभी एक युवक ने उसे बस पकड़ाने का विश्वास दिलाकर अपने साथ चलने को कहा और उसी भरोसे में युवक उसकी बाइक पर बैठ गया। लेकिन आरोपी उसे रायपुर शहर से दूर एक सुनसान इलाके में स्थित घर ले गया, जहां उसने कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। पीड़ित के मुताबिक, वह सूरत जाने वाली ट्रेन पकड़ने रायपुर आया…

Read More

न्यूरोसर्जन, यूरो सर्जन और नेफ्रोलॉजिस्ट अब सप्ताह में एक दिन रायगढ़ में उपलब्ध; हजारों मरीज़ों को मिलेगा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के तरक्की और सुशासन के सफर में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार लगातार हो रहा है। इसी दिशा में स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में दिवंगत अधिष्ठाता डॉ विनीत जैन के द्वारा किए गए प्रयासो के उपरांत शहर के सुप्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ नितीश नायक ,यूरोसर्जन डॉ के.डी. खरे एवं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मीना पटेल सप्ताह में एक दिन चिकित्सा परामर्श…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू देश का पहला पाठ्यक्रम:छात्रों को मिलेगी बाल अधिकार एवं संरक्षण की जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के मध्य “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू संपन्न हुआ। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह अनूठा पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है। मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है। यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास…

Read More