Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल (Sai Cabinet Meeting) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
कांकेर सहित पूरे प्रदेश में सरल, वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रणाली लागू खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ द्वारा स्वीकृत नई गाईडलाइन दरों को लेकर आमजन के बीच उत्पन्न हो रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विस्तृत जानकारी जारी की है। शासन ने स्पष्ट किया है कि नई गाईडलाइन दरें न केवल अधिक सरल और वैज्ञानिक हैं, बल्कि इनके माध्यम से पुराने वर्षों से चली आ रही विसंगतियों का समाधान भी किया गया है। सरकार ने बताया कि कुछ स्थानों पर यह गलत भ्रम फैलाया जा रहा है कि गाईडलाइन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और उपचाररत विधायक भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री साय ने राजवाड़े के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने चिकित्सकों को राजवाड़े के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे।
बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण एवं बर्ड सफारी का शुभारंभ, 270 से अधिक प्रजातियों को मिलेगा सुरक्षित प्राकृतिक आवास आज क्षेत्रवासियों का सपना साकार हुआ- मंत्री दयालदास बघेल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रदेश के प्रसिद्ध प्रवासी पक्षी आश्रय स्थल गिधवा-परसदा क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण एवं बर्ड सफारी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हजारों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक क्षण को विशेष बना दिया। मंत्री कश्यप ने कहा कि “गिधवा-परसदा पक्षियों के संवर्धन, संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में देश में नया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा, अन्याय के प्रतिरोध और वंचित वर्गों की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सोनाखान के ज़मींदार परिवार में जन्म लेकर भी शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सदैव आदिवासियों, किसानों और गरीब परिवारों के संघर्षों से जुड़ा रहा। वर्ष 1856 के विकट अकाल में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार मात्र अधिकारों की रक्षा का विषय नहीं है, बल्कि यह मानवता, समानता और व्यक्ति की गरिमा के प्रति हमारी सामूहिक संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का सर्वोच्च प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करता है। हम सबका दायित्व है कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करें। अधिकारों की वास्तविक सुरक्षा तभी संभव है जब समाज का…
आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ पीएससी एवं व्यापम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ‘रूपी की अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम के तहत स्पीड पोस्ट/ पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 10 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक शाम 5ः00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। जिला-बेमेतरा में संचालित इस प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग व्यवस्था के लिए चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार एवं पात्रता के आधार पर अंतिम चयन प्रदान किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज आवेदकों को बंद लिफाफे में निम्न दस्तावेज संलग्न करने होंगे जैसे प्रतियोगी परीक्षा में अध्यापन अनुभव का प्रमाण-पत्र। 10वीं,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत गर्रा के सचिव श्री नरेश वर्मा को पदस्थ दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही और उदासीनता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जनपद पंचायत साजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गर्रा के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर 29 अगस्त 2025 को निरीक्षण किया गया, जिसमें पंचायत कार्यालय बंद पाया गया। इसके अलावा 29 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजना के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के संकनपल्ली के दर्जनों आदिवासी ग्रामीण आज बुधवार काे मोदकपाल थाना पहुंचकर उन्होंने जगदलपुर के भू–माफिया कमलदेव झा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कमलदेव झा, भोला झा, प्रभाति झा, साकेत झा समेत कई लोगों ने अधिकारियों से सांठ-गांठ कर कूट–रचित दस्तावेज तैयार किए और उन दस्तावेजों के आधार पर आदिवासियों की जमीन अपने नाम करा ली। ग्रामीणों के अनुसार, इस अवैध सौदे में तत्कालीन पटवारी, तहसीलदार और उप–पंजीयक की भी भूमिका रही है। जिनकी मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश में धान खरीदी को लेकर जारी अव्यवस्थाओं के खिलाफ बस्तर जिला किसान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एग्रो पोर्टल आधारित टोकन प्रणाली को तत्काल बंद करने की मांग की। ज्ञापन बस्तर कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। संगठन का कहना है कि यह व्यवस्था किसानों के लिए जटिल, अव्यवस्थित और अत्यधिक परेशानियों से भरी साबित हो रही है। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं करने पर 20 दिसंबर से पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप…

