Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
Author: Khabar World
पीएम जनमन योजना से जनजातीय अंचल में तेजी से बदल रहा जीवन जनजातीय अंचल में बेहतर सड़क, पानी, बिजली जीवन स्तर में बड़ा बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम जनमन योजना का लक्ष्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) (Particularly Vulnerable Tribal Groups) के लिए सुरक्षित आवास, स्वच्छ पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषणए सड़क, दूरसंचार और स्थायी आजीविका के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कर उनके सामाजिक.आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (राज्य सरकार) के दो साल आगामी 13 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। इन दो सालों में धमतरी जिले में विकास के बहुत से…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का किया विधिवत शुभारंभ बस्तर अब शांति, समरसता और समृद्धि की ओर अग्रसर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर ओलिंपिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने आज जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन…
वैज्ञानिक रेशनलाइजेशन से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दरों का एकरूप निर्धारण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2025-26 के लिए नई गाइडलाइन दरें जारी कर दी हैं, जो 20 नवंबर 2025 से प्रभावी हो चुकी हैं। “छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000” के तहत केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड, रायपुर द्वारा अनुमोदित यह व्यापक संशोधन लगभग सात वर्षों बाद किया गया है। नई दरों का उद्देश्य भूमि के वास्तविक बाजार मूल्य को प्रतिबिंबित करना, पुरानी विसंगतियों को समाप्त करना और किसानों व आमजन को वास्तविक लाभ सुनिश्चित करना है। गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण के लिए विभाग ने वैज्ञानिक पद्धति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में फूफा ने 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जंगल ले जाकर घटना को दिया अंजाम जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। इस दौरान फूफा ने बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर आने के बाद नाबालिग ने अपने माता-पिता को आपबीती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में होगा। सत्र को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ। रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब रविवार अवकाश के दिन भी विधानसभा की कार्यवाही होगी। रमन सिंह ने कहा, ऐसा इसलिए हो रहा, क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर को हुई थी। वो भी राजकुमार कॉलेज स्थित जशपुर हॉल के भवन में टेंट लगाकर बैठक…
खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सुगम और विश्वसनीय – किसान शिवलोचन सिंह राजपूत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में प्रतिदिन नियमानुसार, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से खरीदी की जा रही है। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन के बेहतर प्रबंधन के कारण किसानों को खरीदी केंद्रों में धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। ग्राम जोगीपुर के किसान शिवलोचन सिंह राजपूत, जिन्होंने अब तक 48 क्विंटल से अधिक धान का विक्रय…
नारी निकेतन अम्बिकापुर के संवेदनशील प्रयासों से बिहार शरीफ (नालंदा) के परिवार को मिली बेटी की खुशी खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मौलिक अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के प्रति सदैव सजग रहेंगे, उन्हें महत्व देंगे। नारी निकेतन अम्बिकापुर ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए पिछले 4-5 वर्षों से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं शारीरिक रूप से विकलांग युवती ममता उर्फ अंशु पासवान को उसके परिवार से मिलाया। यह मिलन विशेष रूप से भावुक रहा क्योंकि मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ममता को अपने जीवन का सबसे बड़ा अधिकार घर…
KWNS – भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में बोलते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने सदन के भीतर ई-सिगरेट पी रहे हैं। ठाकुर ने यह आरोप लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान लगाया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से पूछा, “देश भर में ई-सिगरेट बैन हो चुकी है, क्या आपने इसकी अनुमति दे दी है?” इस पर बिड़ला ने जवाब दिया कि उन्होंने ऐसी कोई अनुमति नहीं दी है। हालांकि, ठाकुर ने उस टीएमसी सांसद का नाम नहीं बताया। ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष से नियमों का उल्लंघन करने के आरोप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 13 दिसंबर 2025 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। यह कैलेण्डर वर्ष 2025 की चतुर्थ और अंतिम लोक अदालत होगी। लोक अदालत के दिन जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस…
छत्तीसगढ़ में स्वरोजगार का नया क्षितिज – सशक्त होता ग्रामीण-शहरी आर्थिक तंत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख रूप से कुटीर उद्योगों को केंद्रीकृत किया गया है। ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में युवाओं, महिलाओं तथा बेरोजगार लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के 28 जिलों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, जिनसे स्थानीय स्तर पर उद्यम स्थापित होंगे और आर्थिक गतिविधियाँ मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री…

